समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWSRailway

शाहपुर पटोरी स्टेशन पर खुलेगा रेल कोच रेस्टोरेंट, पुराने रेल डिब्बे को आकर्षक स्वरूप देकर किया जाएगा विकसित

समस्तीपुर/पटोरी : सोनपुर मंडल के हाजीपुर–बछवारा रेलखंड स्थित शाहपुर पटोरी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों और स्थानीय लोगों को जल्द ही रेल कोच रेस्टोरेंट की सुविधा मिलने वाली है। रेलवे ने गैर-किराया राजस्व बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए स्टेशन परिसर की विभिन्न वाणिज्यिक परिसंपत्तियों का ई-नीलामी के माध्यम से सफल आवंटन किया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, शाहपुर पटोरी स्टेशन परिसर के बाहर पांच वर्षों की अवधि के लिए रेल कोच रेस्टोरेंट तथा तीन वर्षों के लिए एनएफआर स्टॉलों का आवंटन किया गया है।

यह सोनपुर मंडल का पांचवां रेल कोच रेस्टोरेंट होगा, जिससे यात्रियों के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों को भी आधुनिक खानपान सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। रेल कोच रेस्टोरेंट की विशेषता यह होगी कि इसे पुराने रेल डिब्बे को आकर्षक स्वरूप देकर विकसित किया जाएगा। यहां यात्रियों को स्वच्छ वातावरण में विविध व्यंजन उपलब्ध होंगे। इसके साथ ही स्टेशन परिसर की सुंदरता और उपयोगिता में भी वृद्धि होगी। रेलवे अधिकारियों का मानना है कि इन वाणिज्यिक परिसंपत्तियों के सफल आवंटन से रेलवे के गैर-किराया राजस्व में प्रतिवर्ष उल्लेखनीय वृद्धि होगी। साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। शाहपुर पटोरी स्टेशन एनएसजी-5 श्रेणी का स्टेशन है।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150