समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर जिला परिषद कार्यालय में शराब पार्टी का वीडियो वायरल, DDC ने दिये जांच के आदेश

IMG 20260212 WA0118

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिला परिषद कार्यालय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग कार्यालय परिसर के अंदर ही बैठकर शराब का सेवन करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद जिला प्रशासन और जिला परिषद महकमे में हड़कंप मच गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासनिक स्तर पर जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कार्यालय के एक कक्ष में टेबल के चारों ओर कुर्सियां लगाकर चार लोग बैठे हुए हैं।

टेबल पर शराब की एक बोतल रखी दिखाई दे रही है, जबकि वहां मौजूद लोगों के सामने ग्लास भी रखे हुए हैं, जिनमें कथित रूप से शराब भरी हुई नजर आ रही है। वीडियो में कुछ लोग आपस में बातचीत करते और आराम से बैठे हुए दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि वीडियो में दिखाई देने वाले व्यक्तियों में कार्यालय के अकाउंटेंट, ड्राइवर, जनप्रतिनिधि समेत अन्य शामिल हैं। शराब सेवन के दौरान कार्यालय के ही किसी कर्मचारी ने चोरी-छिपे पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया और बाद में उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

HOLY MISSION High School 20x10 1

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

वीडियो वायरल होते ही जिले भर में इसकी चर्चा शुरू हो गई। बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू होने तथा सरकारी कार्यालय में इस तरह की गतिविधि सामने आने के कारण मामला और भी संवेदनशील हो गया है। हालांकि, वायरल वीडियो की पुष्टि Samastipur Town Media नहीं करती है। इधर सरकारी कार्यालय में कथित रूप से शराब सेवन किए जाने की घटना सामने आने से प्रशासनिक व्यवस्था और कार्यालयी अनुशासन पर भी प्रश्नचिह्न लगने लगे हैं। इस संबंध में डीडीसी सूर्य प्रताप सिंह ने कहा कि वायरल वीडियो उनके संज्ञान में आया है और इसकी सत्यता की जांच कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले का गंभीरता से सत्यापन कराया जाएगा। यदि जांच में वीडियो सही पाया जाता है और किसी कर्मी की संलिप्तता सामने आती है तो संबंधित कर्मियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

IMG 20240904 WA0139

वहीं जिला परिषद अध्यक्ष खुशबू कुमारी ने भी मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि उन्हें भी यह वीडियो प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि जिला परिषद कार्यालय में शराब सेवन से संबंधित वायरल वीडियो की जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग करते हुए डीडीसी को पत्र भेजा गया है। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालय की गरिमा और अनुशासन बनाए रखना सभी कर्मियों की जिम्मेदारी है तथा दोषियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाना चाहिए। फिलहाल वायरल वीडियो को लेकर जिला परिषद कार्यालय और प्रशासनिक महकमे में चर्चाओं का दौर जारी है।

FB ADD scaled

IMG 20250821 WA0010

IMG 20260516 WA0116

20201015 075150