समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर में चलेगी हीट वेब; 23-24 को हो सकती है हल्की वर्षा, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा का पूर्वानुमान

समस्तीपुर/पूसा : गर्मी का तल्ख़ तेवर जारी है। तेज धूप और उमस गर्मी को और बढ़ा रहे है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 23- 24 के दौरान एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा का अनुमान जताया है। इस दौरान मधुबनी जिले में 24 जून को भारी वर्षा की संभावना जताई है। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि, पूसा के मौसम विभाग ने शुक्रवार को 24 जून तक मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार इस अवधि के 21 से 23 जून को बेगूसराय, सारण,सिवान, पूर्वी व पश्चिमी चम्पारण के जिलों के कई स्थानों पर हीट वेब (लू) की स्थिति बन सकती है।

इसके विपरीत समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी एवं वैशाली जिलों में कही कही मेघगर्जन, एवं तेज झोंकेदार हवा चलने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वानुमान की अवधि में हल्के बादल रह सकते है। इस दौरान 7 से 12 किमी प्रति घंटा की गति से पुरवा हवा चल सकती है। पूर्वानुमान की अवधि में सापेक्ष आर्द्रता सुबह 65 से 70 प्रतिशत एवं दोपहर में 25 से 30 प्रतिशत रहने का अनुमान है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 35 से 38 डिग्री एवं 26 से 29 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150