शुक्रवार, जून 19, 2026

समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

घटहो के कांचा चौक स्थित मॉल में चोरी, कुछ ही घंटे में समस्तीपुर पुलिस ने घटना का किया खुलासा, मुख्य आरोपित गिरफ्तार

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : घटहो थाना क्षेत्र के कांचा चौक स्थित न्यू मार्केट आयान 99 मॉल में हुई बुधवार की रात्रि हुई चोरी की घटना का पुलिस ने महज दो घंटे के भीतर सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर चोरी गए सामान भी बरामद कर लिए हैं। जानकारी के अनुसार, बंगराहा पंचायत के रसलपुर गांव निवासी सुरेश साहनी के पुत्र सुनील साहनी एवं उसके कुछ साथियों ने आयान 99 मॉल में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।

घटना की जानकारी मिलते ही घटहो थाना पुलिस हरकत में आ गई और तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपित की पहचान कर उसके घर पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान चोरी किए गए सभी सामान बरामद कर लिए गए। पुलिस ने मुख्य आरोपित सुनील साहनी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं घटना में शामिल अन्य आरोपितों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

थानाध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि मामले की सभी बिंदुओं पर गहन जांच की जा रही है तथा फरार आरोपितों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से स्थानीय लोगों में विश्वास बढ़ा है। क्षेत्रवासियों ने चोरी की घटना के शीघ्र उद्भेदन और सामान की बरामदगी पर पुलिस की सराहना की है।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150