समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर में साॅल्वर गैंग से जुड़े परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित, सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर अलर्ट रही पुलिस

IMG 20260212 WA0118

समस्तीपुर : मद्यनिषेध सिपाही, कक्षपाल एवं चलंत दस्ता सिपाही भर्ती परीक्षा में धांधली की साजिश का खुलासा होने के बाद बुधवार को आयोजित परीक्षा को लेकर जिला पुलिस सुबह से ही पूरी तरह अलर्ट मोड में रही। परीक्षा को कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में लगातार निगरानी रखी गई और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी गई।

सूत्रों के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस शहर के श्रीकृष्णा उच्च विद्यालय और आरएसबी इंटर स्कूल स्थित परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर विशेष जांच की। बताया गया है कि पुलिस को जानकारी मिली थी कि सॉल्वर गैंग से जुड़े कुछ परीक्षार्थी उक्त दोनों केंद्र पर परीक्षा में शामिल होने वाले है। बताया जाता है कि 13 जून को गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के पास से मिले एडमिट कार्ड एवं अन्य दस्तावेजों के आधार पर पुलिस को इस परीक्षार्थी पर संदेह था। हालांकि जांच के दौरान पता चला कि संबंधित परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल ही नहीं हुआ।

HOLY MISSION High School 20x10 1

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

कैमरामैन पर पुलिस की रही विशेष नजर :

विशेष रूप से परीक्षा केंद्रों पर वीडियोग्राफी कर रहे कैमरामैन पुलिस के रडार पर रहे। दरअसल, 14 जून को आयोजित भर्ती परीक्षा में गिरफ्तार गिरोह द्वारा कैमरा मैन के जरिए प्रश्नपत्र की तस्वीर बाहर भेजकर उत्तर उपलब्ध कराने की साजिश का खुलासा हुआ था। जांच में सामने आया था कि गिरोह से जुड़े लोग परीक्षा केंद्र के अंदर से प्रश्नपत्र बाहर पहुंचाने और फिर इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के माध्यम से परीक्षार्थियों तक उत्तर पहुंचाने की योजना पर काम कर रहे थे।

IMG 20240904 WA0139

इसी को देखते हुए बुधवार की परीक्षा में पुलिस ने सभी केंद्रों पर वीडियोग्राफी कर्मियों की गतिविधियों पर विशेष नजर रखी। कई स्थानों पर उनकी पहचान एवं कार्यप्रणाली की जांच भी की गई। सदर एसडीपीओ-1 संजय कुमार पांडेय का कहना है कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी रोकने के लिए हर स्तर पर सतर्कता बरती गई, जिसके कारण परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई। वहीं, पूर्व में गिरफ्तार चार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

FB ADD scaled

IMG 20250821 WA0010

IMG 20260516 WA0116

20201015 075150