समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

क्राइम मीटिंग में समस्तीपुर SP ने थानेदारों की लगाई क्लास, हर हाल में अपराध नियंत्रण की दी चेतावनी; सुस्त थानाध्यक्षों को चेताया

IMG 20260212 WA0118

समस्तीपुर : जिले में बढ़ते अपराध और लंबित मामलों को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित मासिक क्राइम मीटिंग में एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने पुलिस पदाधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

एसपी ने बैठक में थानाध्यक्षों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि थाना आने वाले आमजनों से गलत व्यवहार करने वाले पुलिस पदाधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। कोई फरियाद लेकर थाना आता है, तो उसे गंभीरता से लेंगे। पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि थानाध्यक्ष अपने अपने थाना क्षेत्रों में गश्ती पर विशेष ध्यान देते हुए गश्ती बढ़ाएंगे।

HOLY MISSION High School 20x10 1paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

एसपी ने थानाध्यक्षों को निर्देश देते हुए कहा कि सीमावर्ती थाना क्षेत्रों में विशेष सतर्कता अपेक्षित है। थानाध्यक्षों को निर्देश देते हुए कहा कि सुस्त थानाध्यक्ष सुधर जाए और अपनी कार्यशैली में सुधार लाए, नहीं तो कार्रवाई के लिए तैयार रहे। जो बेहतर करेंगे उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा और खराब प्रदर्शन करने वाले पुलिस पदाधिकारियों पर कार्रवाई तय है।

IMG 20240904 WA0139

बैठक के दौरान कई थाना क्षेत्रों में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर नाराजगी जताते हुए एसपी ने संबंधित थानाध्यक्षों को फटकार लगाई गई तथा कार्यशैली में सुधार लाने की चेतावनी दी गई। बैठक में पिछले एक माह के दौरान हुई कानूनी कार्रवाई, लंबित मामलों के निष्पादन, अपराधियों की गिरफ्तारी और जिले की विधि-व्यवस्था की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई।

IMG 20250821 WA0010

एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को नियमित एवं प्रभावी रात्रि गश्ती सुनिश्चित करने, फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने तथा सीमावर्ती इलाकों में शराब तस्करी पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया। एसपी ने स्पष्ट कहा कि किसी भी थाने में कोई मामला अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रहना चाहिए। पुराने मामलों में फरार चल रहे अपराधियों और वारंटियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने तथा गिरफ्तारी नहीं होने की स्थिति में उनकी संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को पूरी ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ कर्तव्य निर्वहन करते हुए आम लोगों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने को कहा।

FB ADD scaledIMG 20260516 WA0116