समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर : वर्दी पहनकर हाथ में तख्ती लेकर न्याय की गुहार लगा रहा आर्मी जवान, आठ माह बाद भी दर्ज नहीं हुई FIR

IMG 20260212 WA0118

समस्तीपुर : देश की सीमाओं की रक्षा करने वाला एक आर्मी जवान इन दिनों अपने ही घर में हुई तोड़फोड़ और उत्पात के मामले में न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में हाथ में आवेदन और तन पर सेना की वर्दी पहनकर वह एसपी से न्याय की गुहार लगाने के लिए पहुंचा था। मामला पटोरी थाना क्षेत्र के हसनपुर सूरत गांव का है। पीड़ित सेना के जवान अवधेश कुमार का आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर विगत वर्ष 30 अक्टूबर को कुछ लोगों ने उनके बंद घर का ताला तोड़कर घर में रखे टीवी, फ्रिज, फर्नीचर, समरसेबल और बिजली की वायरिंग सहित अन्य सामानों को क्षतिग्रस्त कर दिया। आरोप है कि घटना के दौरान आरोपितों ने फायरिंग भी की और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

जवान ने बताया कि उस समय वह दिल्ली में अपनी ड्यूटी पर तैनात थे और उनका परिवार भी वहीं रह रहा था। गांव के लोगों से सूचना मिलने के बाद वह छुट्टी लेकर घर पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि 29 जनवरी को आरोपितों ने दोबारा घर में घुसकर बचे हुए सामानों को भी तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया। पीड़ित का कहना है कि 18 मार्च को पटोरी थाना में लिखित शिकायत देकर एफआईआर दर्ज कराने की मांग की गई, लेकिन अब तक मामला दर्ज नहीं किया गया।

HOLY MISSION High School 20x10 1

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

इसके बाद उन्होंने एसपी, डीआईजी और डीजीपी कार्यालय तक आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई, मगर कार्रवाई नहीं हुई। आर्मी जवान का कहना है कि देश सेवा करने के बावजूद उन्हें अपने ही घर में हुए नुकसान के मामले में न्याय नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यदि एक सैनिक की शिकायत पर भी कार्रवाई नहीं हो रही है तो आम लोगों की स्थिति का सहज अंदाजा लगाया जा सकता है। वर्दी पहनकर अधिकारियों के कार्यालयों का चक्कर लगा रहे जवान ने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने तथा सख्त कार्रवाई की मांग की है।

IMG 20240904 WA0139

FB ADD scaled

IMG 20250821 WA0010

IMG 20260516 WA0116

20201015 075150