विधायक अश्वमेघ देवी ने ताजपुर अस्पताल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर की विधायक अश्मेघ देवी ने बुधवार को ताजपुर अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल के विभिन्न वार्डों, ओपीडी, प्रसूति कक्ष, दवा वितरण केंद्र तथा मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल प्रशासन को मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने, साफ-सफाई बनाए रखने तथा आवश्यक सुविधाओं को सुदृढ़ करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं मरीजों एवं उनके परिजनों से बातचीत कर व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की।
समस्तीपुर विधायक अश्मेघ देवी ने बुधवार को ताजपुर अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल के विभिन्न वार्डों, ओपीडी, प्रसूति कक्ष, दवा वितरण केंद्र तथा मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया।#Samastipur #Tajpur #MLA #AshwameghDevi #Hospital… pic.twitter.com/aiBRkAmdrw
— Samastipur Town (@samastipurtown) June 11, 2026

