समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

कार्य में लापरवाही के आरोप में बिथान थानाध्यक्ष प्रकाश चंद्र राजू निलंबित

IMG 20260212 WA0118

समस्तीपुर : एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बिथान थाना के थानाध्यक्ष प्रकाश चंद्र राजू को कार्य में लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया है।

जानकारी देते हुए रोसड़ा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि बिथान थानाध्यक्ष के कार्यशैली को लेकर लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। विभिन्न स्तरों से मिली शिकायतों के आलोक में मामले की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट तैयार की गई थी।

HOLY MISSION High School 20x10 1paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

जांच रिपोर्ट में कार्य निष्पादन में लापरवाही और अन्य प्रशासनिक कमियों की पुष्टि होने के बाद रिपोर्ट एसपी को सौंपी गई। एसडीपीओ ने बताया कि रिपोर्ट के आधार पर एसपी ने कार्रवाई करते हुए बिथान थानाध्यक्ष प्रकाश चंद्र राजू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

IMG 20240904 WA0139

उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में अनुशासन और जवाबदेही सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एसडीपीओ संजय कुमार सिन्हा ने यह भी बताया कि बिथान थाना में जल्द ही नए थानाध्यक्ष की नियुक्ति कर दी जाएगी ताकि कानून-व्यवस्था और थाना संचालन प्रभावित न हो तथा आम लोगों को बेहतर पुलिस सेवा मिल सके।

IMG 20250821 WA0010FB ADD scaledIMG 20260516 WA0116