मंगलवार, जून 9, 2026

समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

रोसड़ा में रेलवे स्टेशन के समीप हुए चाकूबाजी कांड में माै’त के बाद आरोपी धराया, प्रयुक्त चाकू भी बरामद

IMG 20260212 WA0118

समस्तीपुर/रोसड़ा : रुसेराघाट (रोसड़ा) रेलवे स्टेशन के समीप काली मंदिर के पास हुए चर्चित चाकूबाजी कांड में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है। मामले में अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक बीते 30 मई की शाम करीब पांच बजे काली मंदिर के निकट हुई चाकूबाजी की घटना में फकीरना निवासी गैस एजेंसी कर्मी दीपक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजन के आवेदन पर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

HOLY MISSION High School 20x10 1

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

घायल युवक का इलाज चल रहा था, लेकिन बाद में उसकी मौत हो गई। इसके बाद मामला हत्या में तब्दील हो गया। इस संबंध में इंस्पेक्टर लालबाबू कुमार ने बताया कि घटना के बाद से ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष छापेमारी टीम लगी थी। आसूचना संकलन व तकनीकी अनुसंधान के।आधार पर मुख्य आरोपी शहर के लक्ष्मीपुर वार्ड संख्या-23 निवासी बादल कुमार सहनी को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर जब्त कर लिया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

IMG 20250821 WA0010

IMG 20240904 WA0139

FB ADD scaled

IMG 20260516 WA0116

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150