समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार: बालू माफिया से घूस लेते धराया थाना का ड्राइवर, थाना प्रभारी हो गया फरार

IMG 20260212 WA0118

बिहार के जमुई में निगरानी विभाग की बड़ी कारवाई सामने आई है, यहां झाझा थाना का चालक सिपाही घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है. इस कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी मौके से फरार हो गए हैं. टीम ने 12 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है.

बालू का अवैध खेल:

मिली जानकारी के अनुसार अवैध बालू उठाव और परिवहन के नाम पर ट्रैक्टर चालकों एवं बालू कारोबारियों से प्रतिदिन हजारों रुपये की अवैध वसूली की जाती थी. इसी के आधार पर झाझा थाना में पदस्थापित सरकारी चालक जितेंद्र कुमार को निगरानी विभाग की टीम ने 12 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया.

HOLY MISSION High School 20x10 1paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

पुलिस महकमे में हड़कंप:

कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी के मौके से फरार होने की चर्चा ने पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है. निगरानी विभाग अब पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गया है और अवैध वसूली में शामिल अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.

IMG 20240904 WA0139

थाना प्रभारी पर आरोप:

निगरानी की गिरफ्त में आए झाझा थाना के सरकारी चालक ने पुछताछ में बताया कि पैसा उनका नहीं बल्कि झाझा थाना प्रभारी लाल बहादुर सिंह काहै. अब निगरानी की टीम थाना प्रभारी के खोज में लगी है, जल्द ही थाना प्रभारी को भी पुछताछ के लिए निगरानी की टीम अपने गिरफ्त में ले सकती है.

IMG 20250821 WA0010

डील ऐसे हुई लीक:

मिल रही जानकारी के अनुसार बालू माफिया से रोजाना 20,000 रूपये घूस मांगी जा रही थी, लेकिन वह 12,000 देने के लिए तैयार हुआ था. यहीं से जानकारी लीक हुई और खबर खबर निगरानी तक पहुंची.

थाना प्रभारी हुए गायब:

इसके बाद निगरानी ने धर-पकड़ के लिए जाल बिछाया लेकिन थाने का चालक जिसके जरिए पैसे की उगाही होती थी उसने भागने का प्रयास किया.भागने का प्रयास कर रहे चालक को निगरानी टीम ने पकड़ लिया, लेकिन इसी बीच थाना प्रभारी निकल गए. अब निगरानी झाझा थाना प्रभारी लाल बहादुर सिंह को खोज रही है.

FB ADD scaled

डीएसपी ने दी जानकारी:

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस उपाधीक्षक कृष्ण कुमार गुप्ता ने बताया कि बीते 25 मई को परिवादी उमेश यादव के द्वारा विषेश निगरानी पटना में शिकायत दर्ज कराई गई थी कि झाझा थाना के चालक के द्वारा बालू लेकर ट्रेक्टर चलाने पर पैसे की मांग की जाती है. इसी के आधार पर कार्रवाई की गई है.

IMG 20241218 WA0041IMG 20260516 WA0116