समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

दिल्ली से लौटते ही नीतीश कुमार से मिले सम्राट चौधरी, कल डिप्टी CM विजय चौधरी से मांगी थी कामकाज की रिपोर्ट

IMG 20260212 WA0118

दो दिवसीय दिल्ली दौरे से पटना लौटते ही मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एयरपोर्ट से सीधे सात सर्कुलर रोड आवास पहुंच गए, जहां पूर्व मुख्यमंत्री और जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार से मुलाकात की. दोनों नेताओं के बीच 15 मिनट से अधिक समय तक बैठक हुई है.

नीतीश कुमार से मिले सम्राट चौधरी:

इस मुलाकात के दौरान जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा भी नीतीश कुमार के आवास पर मौजूद थे. तीनों के बीच बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर चर्चा होने की खबर है. सम्राट चौधरी अपने दिल्ली दौरे की रिपोर्ट भी नीतीश कुमार को दी है. सम्राट चौधरी दिल्ली में एनडीए नेताओं के साथ बैठक की थी.

HOLY MISSION High School 20x10 1paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

नीतीश ने मांगी थी सरकार की रिपोर्ट:

एक दिन पहले नीतीश कुमार ने उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी से सरकार के कामकाज को लेकर रिपोर्ट देने के लिए कहा था और उसको लेकर कई तरह की चर्चा शुरू हो गई थी. ऐसे में आज मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिल्ली से लौटते ही नीतीश कुमार को रिपोर्ट दी है.

IMG 20240904 WA0139

मंत्री दीपक प्रकाश बनेंगे एमएलसी:

विधान परिषद के 10 सीटों पर चुनाव होना है. बीजेपी को 4 और जेडीयू को 3 सीट मिलना तय है. उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी को भी एक सीट मिलेगी और चिराग पासवान की पार्टी को भी एक सीट दी जाएगी. उपेंद्र कुशवाहा अपने बेटे दीपक प्रकाश को विधान परिषद भेजेंगे, क्योंकि अभी बिना किसी सदन के सदस्य बने मंत्री बने हुए हैं.

IMG 20250821 WA0010

निशांत भी जाएंगे विधान परिषद:

वहीं नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार भी विधान परिषद के सदस्य बनेंगे. निशांत भी किसी सदन के सदस्य नहीं हैं. उन्हें स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया है. अन्य उम्मीदवारों के नाम पर फैसला होना है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का दिल्ली दौरा और फिर वहां से लौटकर नीतीश कुमार से मुलाकात करना विधान परिषद चुनाव के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

FB ADD scaled

18 जून को चुनाव:

बिहार विधान परिषद की 9 सीटों और नीतीश कुमार की खाली सीट पर 18 जून को उपचुनाव होना है. विधानसभा में संख्या बल के हिसाब से इन 10 में 9 सीटों पर एनडीए की जीत तय है, जबकि एक सीट आरजेडी के खाते में जा सकती है. हालांकि अगर सभी 10 सीटों पर एनडीए ने उम्मीदवार उतारा तो राज्यसभा चुनाव की तरह ही ‘खेल’ होना तय है.

IMG 20241218 WA0041

राष्ट्रपति से मिले सीएम:

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज पटना वापसी से पहले दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की. इससे पहले गुरुवार को उन्होंने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन समेत कई केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों से भी मुलाकात की थी.

दिल्ली में सीएम ने दिया भोज:

सम्राट चौधरी ने गुरुवार की रात दिल्ली में रात्रि भोज भी दिया था. जिसमें केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, गिरिराज सिंह और बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद समेत एनडीए के कई बड़े नेता शामिल हुए.

IMG 20260516 WA0116