सोमवार, मई 25, 2026
Latest:

समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर काॅलेज से परीक्षा देकर घर लौट रही ऑटो सवार छात्रा पर मनचले युवक ने चाकू से कई हिस्सों पर किया हमला, गंभीर रूप से जख्मी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धुरलख चौक पर सोमवार को ऑटो सवार एक छात्रा पर साथ मौजूद मनचले युवक ने चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घटना के बाद चौक पर अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान ऑटो से कुदकर आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल छात्रा को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जख्मी घायल छात्रा की पहचान चांदोपट्टी निवासी स्वाति कुमारी के रूप में की गई है।

बताया गया है कि स्वाति समस्तीपुर कॉलेज से परीक्षा देकर अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान धुरलख चौक के पास पहले से ऑटो में सवार युवक ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में छात्रा के हाथ और सिर समेत अन्य जगहों पर गंभीर जख्म आए हैं। घटना के बाद मौके पर काफी संख्या में लोग जुट गए। लोगों के आक्रोश को देखते हुए आरोपी युवक वहां से भाग निकला। इधर मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि घायल छात्रा का इलाज कराया जा रहा है। परिजनों को आवेदन देने के लिए कहा गया है। आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150