सोमवार, मई 25, 2026
Latest:

समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

विभूतिपुर प्रखंड कार्यालय में भारी बवाल; पंचायत समिति सदस्य और BDO में भिड़ंत, हंगामा व तोड़फोड़ के बीच महिलाओं ने उठायी चप्पल

IMG 20260212 WA0118

समस्तीपुर/विभूतिपुर : सोमवार को विभूतिपुर प्रखंड मुख्यालय रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। यहाँ एक पंचायत समिति सदस्य और प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) सुनील कुमार के बीच तीखी झड़प के बाद भारी हंगामा और तोड़फोड़ हुई। आरोप है कि पंसस के समर्थकों ने प्रखंड कार्यालय में घुसकर जमकर उत्पात मचाया, फर्नीचर तोड़े और कई महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेजों व फाइलों को फाड़कर नष्ट कर दिया।

दबाव में भुगतान कराने का आरोप :

​प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि दिलीप नारायण सिंह ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में अराजकता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सीधा आरोप लगाया कि आरोपी पंचायत समिति सदस्य प्रदीप कुमार गलत योजनाओं का भुगतान कराने के लिए प्रशासन पर दबाव बना रहे थे। इसी उद्देश्य से उन्होंने महिलाओं को गुमराह कर प्रखंड कार्यालय में इस हिंसक घटना को अंजाम दिलवाया।

HOLY MISSION High School 20x10 1

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

पंसस और राजनीतिक दलों की प्रतिक्रिया :

​दूसरी तरफ, आरोपी पंसस प्रदीप कुमार ने आरोपों को खारिज करते हुए बीडीओ पर पक्षपात का आरोप लगाया और इस पूरी घटना को राजनीति से प्रेरित बताया। मौके पर पहुंचे भाजपा नेता अरविंद कुमार कुशवाहा ने कहा कि भुसवर के कुछ ग्रामीण अपनी समस्याओं को लेकर आए थे, लेकिन माहौल किस वजह से बिगड़ा, इसकी जांच की जा रही है। वहीं माकपा के अंचल मंत्री सह पंसस मिथिलेश सिंह ने भी इस घटना की निंदा की है।

पुलिस की भूमिका पर सवाल, कर्मचारी आक्रोशित :

​घटना के वक्त थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौजूद थे, लेकिन आरोप है कि पुलिस मूकदर्शक बनी रही। बाद में कुछ स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। बीडीओ सुनील कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए इसकी जानकारी जिलाधिकारी और वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी है। प्रखंड कार्यालय के कर्मचारियों ने इस पर गहरी नाराजगी जताई है और बैठक कर पुलिस को लिखित आवेदन देने का फैसला किया है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि पुलिस को लिखित आवेदन का इंतजार है, जिसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

IMG 20240904 WA0139

FB ADD scaled

IMG 20250821 WA0010

IMG 20260516 WA0116

IMG 20241218 WA0041

20201015 075150