समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार: प्रेमी के साथ रहने के लिए लड़की ने रची खुद की हत्या की झूठी साजिश, कमरे में मुर्गे का खून फैलाकर प्रेमी के साथ भागी महाराष्ट्र

IMG 20260212 WA0118

बिहार के रोहतास में प्रेम प्रसंग में एक नाबालिग लड़की ने एक ऐसी साजिश रची की घर वाले ही नहीं, पुलिस भी लगभग 15 दिनो तक हलकान रही. इंद्रपुरी इलाके के एक गांव की 16 वर्षीय लड़की ने अपने ही घर में एक मुर्गा काटकर मुर्गी के खून को पूरे घर में बिखेर दिया और 30 अप्रैल की रात अपने प्रेमी संग फरार हो गई.

महाराष्ट्र से नाबालिग बरामद:

रात को दो बजे जब परिजनों की नींद खुली तो लड़की के अपने कमरे में न होने पर परिजनों में हड़कंप मच गया. घरवालों ने किसी अनहोनी की आशंका से पुलिस को सूचना दी. जिसके बाद मौके पर पहुंची इंद्रपुरी थानाध्यक्ष प्रियंका कुमारी गुप्ता ने मामले में मिसिंग की शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी.

HOLY MISSION High School 20x10 1paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

कथित प्रेमी के साथ भिवंडी में मिली:

इसी कड़ी में अनुसंधान के दौरान पुलिस ने प्रेमी युगल को मुंबई के ठाणे इलाके के भिवंडी से बरामद किया है. उसके कथित प्रेमी मयंक कुमार को भी गिरफ्तार कर पुलिस रोहतास लेकर आई है.

IMG 20240904 WA0139

क्या बोले एएसपी?:

डेहरी के एएसपी अतुलेश झा ने बताया कि आरोपी मयंक अकोढीगोला का रहने वाला है. लड़की के साथ वह फिलहाल मुंबई के ठाणे में रह रहा था. वहीं लड़की ने अपने परिवार को चकमा देने के उद्देश्य से अपने ही घर में मुर्गा का खून फैला दिया ताकि लोग उसे मरा समझ ले लेकिन जब मामले की गहनता से छानबीन की गई और तकनीकी साक्ष्य के आधार पर जांच की गई तो सच्चाई कुछ और निकली.

IMG 20250821 WA0010

युवक से पूछताछ में जुटी पुलिस:

एएसपी ने बताया कि गिरफ्तार युवक मयंक को ट्रांजिट रिमांड पर महाराष्ट्र से बिहार लाया गया है. पूछताछ में पता कि दोनों के बीच पिछले 5 सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. लड़की अपने प्रेमी के साथ परिवार और पुलिस को गुमराह कर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी.

FB ADD scaledIMG 20241218 WA0041IMG 20260516 WA0116