समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार में हाईटेक हुआ फायर ब्र‍िगेड; गांधी मैदान में सीएम सम्राट चौधरी ने 80 वाहनों को दिखाई हरी झंडी

बिहार में फायर ब्र‍िगेड के बेड़े में 80 हाईटेक गाड़‍ियां शामिल हुई हैं। अग्निशमन व्‍यवस्‍था को मजबूत बनाने के लिए राज्‍य सरकार ने यह व्‍यवस्‍था की है।

गांधी मैदान में मुख्‍यमंत्री सम्राट चौधरी ने वाहनों को हरी झंडी द‍िखाई। उनके साथ डिप्‍टी सीएम विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र यादव भी मौजूद थे।

इस अवसर पर इन गाड़‍ियों का लाइव डेमो भी किया गया। फायरकर्मियों ने तत्‍परता और साहस का प्रदर्शन किया। यह देख तालियां बजती रहीं।

अग्निशमन व‍िभाग को मिली इन गाड़‍ियों में 36 स्‍कॉर्पियो हैं। आग लगने की सूचना मिलने पर कुछ ही देर में वाहन के साथ फायर कर्मी पहुंच जाएंगे।

ProductMarketingAdMaker 14102019 08231020201015 075150