शहर के मोहनपुर स्थित रिमझिम विवाह भवन परिसर से स्काॅर्पियो पर लोड 378 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो गिरफ्तार
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने शनिवार की शाम गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शहर के मोहनपुर स्थित रिमझिम विवाह भवन परिसर से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो वाहन को जब्त करते हुए दो युवकों को भी गिरफ्तार किया। जब्त वाहन से कुल 378 लीटर शराब बरामद की गयी है। गिरफ्तार कारोबारी की पहचान मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बरबट्टा गांव निवासी रामसागर राय के पुत्र वरुण राय तथा सरायरंजन थाना क्षेत्र के भगवतपुर निवासी उमाकांत राय के पुत्र चंदन कुमार के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि विवाह भवन परिसर में शराब की बड़ी खेप पहुंचाई गई है। सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाने की पुलिस ने नाकेबंदी कर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान परिसर में खड़ी स्कॉर्पियो वाहन से शराब बरामद की गई। वहीं वाहन के पास मौजूद दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
समस्तीपुर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने शनिवार की शाम गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मोहनपुर स्थित रिमझिम विवाह भवन परिसर से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की#Samastipur #SamastipurPolice #Wine #Liquor @Samastipur_Pol pic.twitter.com/zOC201zIe4
— Samastipur Town (@samastipurtown) May 16, 2026
पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे शराब लेने पहुंचे थे। साथ ही पुलिस को शराब कारोबार से जुड़े एक अन्य धंधेबाज का नाम भी बताया गया है। इसके बाद पुलिस ने दोनों कारोबारी को गिरफ्तार कर वाहन समेत शराब को जब्त कर थाना ले आई। इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजित प्रसाद सिंह ने बताया कि मामले में गिरफ्तार दोनों कारोबारी से पूछताछ की जा रही है। वहीं शराब कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

