समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका; पत्नी अपर्णा भाजपा नेता

IMG 20260212 WA0118

समाजवादी पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव के परिवार से जुड़ी एक दुखद खबर सामने आई है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का निधन हो गया। वह महज 38 साल के थे।

सूत्रों के मुताबिक मंगलवार सुबह करीब 6 बजे उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन की खबर सामने आते ही राजनीतिक और सामाजिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई। हालांकि अभी तक परिवार की ओर से आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

IMG 20260418 WA0030paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

प्रतीक यादव, समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे। वह सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई थे। देश के सबसे चर्चित राजनीतिक परिवार से जुड़े होने के बावजूद प्रतीक ने सक्रिय राजनीति से दूरी बनाए रखी थी।

IMG 20240904 WA0139

उनकी पत्नी अपर्णा यादव राजनीति में सक्रिय हैं और फिलहाल भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी हुई हैं। अपर्णा यादव अक्सर राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों को लेकर चर्चा में रहती हैं।

प्रतीक यादव ने ब्रिटेन की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी ऑफ लीड्स से पढ़ाई की थी। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने राजनीति में आने के बजाय बिजनेस और फिटनेस सेक्टर में अपना करियर बनाया।

IMG 20250821 WA0010

उन्हें फिटनेस और हेल्थ सेक्टर में खास रुचि थी। लखनऊ में वह ‘द फिटनेस प्लानेट’ नाम से जिम चलाते थे, जो शहर के चर्चित फिटनेस सेंटरों में गिना जाता है।

प्रतीक यादव का नाम राजनीति की बजाय बिजनेस और फिटनेस इंडस्ट्री में ज्यादा जाना जाता था। वह रियल एस्टेट कारोबार से भी जुड़े हुए थे। फिटनेस को लेकर उनकी गंभीरता और लाइफस्टाइल अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय रहती थी।

FB ADD scaled

राजनीतिक परिवार से होने के बावजूद उन्होंने खुद को सार्वजनिक राजनीतिक गतिविधियों से दूर रखा और बिजनेस पर ही फोकस बनाए रखा।

IMG 20241218 WA0041IMG 20260201 WA0062 1