लचका पुल तोड़ने के दौरान हुए हादसे में एजेंसी पर केस दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच
समस्तीपुर : शहर के मगरदही घाट स्थित गंडक नदी पर पुराने लोहा पुल (लचका पुल) तोड़ने के दौरान हुए हादसे मामले में पुलिस ने स्वयं के बयान पर केस दर्ज किया है। मामले में कार्यरत एजेंसी बीके कंस्ट्रक्शन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस अब केस दर्ज कर मामले में जांच पड़ताल में जुट गई है। थानाध्यक्ष अजित प्रसाद सिंह ने बताया कि प्राथमिक छानबीन के दौरान कार्यरत एजेंसी की लापरवाही उजागर हुई है। घटना के बाद में एजेंसी ने पुलिस को सूचना तक नहीं दी। मृतक के शव को बिना पोस्टमार्टम ही यहां से लेकर चले गए। यह एजेंसी की लापरवाही को स्पष्ट रूप से दर्शाता है। एजेंसी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। बता दें कि गत शनिवार को पुल तोड़ने के दौरान एक हिस्सा नदी में जा गिरा। इसमें एक मजदूर ठेकेदार की मौत भी हो गई।

