समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर पर्स छीनकर भाग रहा चोर गिरफ्तार, भेजा गया जेल
समस्तीपुर : समस्तीपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 7 पर ट्रेन पकड़ने के लिए बैठी महिला यात्री का पर्स छीनकर भाग रहे चोर को आरपीएफ ने धर दबोचा। उक्त चोर की पहचान रबिन कुमार,गायघाट रोसड़ा के रूप में हुई है।वह पहले भी ट्रेन पर पत्थरबाजी व चोरी के मामले में जेल जा चुका है।

