समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWSRailway

होली के बाद बिहार से 58 स्पेशल ट्रेन चलेंगी; बरौनी, समस्तीपुर, मधुबनी और धनबाद होकर गुजरेंगी गाड़ियां, देखें लिस्ट…

IMG 20260212 WA0118

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली के बाद भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने बड़ा कदम उठाया है . बिहार के विभिन्न स्टेशनों से कुल 58 होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है . इन स्पेशल ट्रेनों से पटना, दानापुर, बरौनी, समस्तीपुर, मधुबनी, दरभंगा, सहरसा, रक्सौल, मुजफ्फरपुर, धनबाद समेत कई जिलों के यात्रियों को सीधी राहत मिलेगी . दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, पुणे, अहमदाबाद, चेन्नई, अमृतसर और हैदराबाद जैसे प्रमुख शहरों के लिए अतिरिक्त व्यवस्था की गई है.

किन रूटों पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

सोनपुर मंडल से जारी सूचना के अनुसार दानापुर से आनंद विहार, एसएमवीबी बेंगलुरु, पुणे, लोकमान्य तिलक, चर्लपल्ली, फिरोजपुर, सोगरिया, वलसाड सहित कई शहरों के लिए ट्रेनें चलेंगी. पटना से नई दिल्ली, पुरी, हावड़ा, अहमदाबाद, डॉ. आंबेडकर नगर, चर्लपल्ली आदि के लिए विशेष ट्रेनें मिलेंगी. बरौनी, समस्तीपुर, मधुबनी, दरभंगा, सहरसा, पूर्णिया कोर्ट, रक्सौल, मुजफ्फरपुर और धनबाद से भी दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, उधना, अमृतसर, रांची, हुब्बली, एरणाकुलम, भुवनेश्वर समेत कई शहरों के लिए स्पेशल ट्रेनों की सुविधा दी गई है.

IMG 20260301 WA0115

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

58 स्पेशल ट्रेनों की सूची शामिल

पूर्व मध्य रेल द्वारा जारी सूची में 03257 दानापुर-आनंद विहार, 03230 पटना-पुरी, 03251 दानापुर-एसएमवीबी बेंगलुरु, 02024 पटना-हावड़ा, 03239 पटना-नई दिल्ली, 03225/03253 दानापुर/पटना-चर्लपल्ली, 01482/01150 दानापुर-पुणे, 01144 दानापुर-लोकमान्य तिलक, 08440 पटना-पुरी, 09448 पटना-अहमदाबाद, 09026 दानापुर-वलसाड, 09344 पटना-डॉ आंबेडकर नगर, 04615 दानापुर-फिरोजपुर, 04663 पटना-अमृतसर, 03249/03250 राजगीर-पटना, 03697/02397 शेखपुरा-नई दिल्ली, 04069 शेखपुरा-आनंद विहार, 08184 बक्सर-टाटा, 05559/05557 रक्सौल-उधना/लोकमान्य तिलक, 05585/05575 सहरसा-लोकमान्य तिलक/आनंद विहार, 05506/05505 सहरसा-पूर्णिया कोर्ट,

IMG 20240904 WA0139

05579 पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार, 02563 बरौनी-नई दिल्ली, 02569 दरभंगा-नई दिल्ली, 09466 दरभंगा-अहमदाबाद, 05509/05510 सहरसा-जमालपुर, 03044 रक्सौल-हावड़ा, 03184/03188 मधुबनी-सियालदह/कोलकाता, 04053 बरौनी-नई दिल्ली, 04059 सुपौल-नई दिल्ली, 04009 सीतामढ़ी-दिल्ली, 04651 जयनगर-अमृतसर, 09032 हसनपुर रोड-उधना, 07006 रक्सौल-चर्लपल्ली, 01044 समस्तीपुर-लोकमान्य तिलक, 06040 बरौनी-चेन्नई, 04732 समस्तीपुर-श्रीगंगानगर, 04529 मधुबनी-सरहिंद,

FB ADD scaled

04609 मानसी-अमृतसर, 08106 झंझारपुर-रांची, 08110 दरभंगा-संतरागाछी, 05219 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार, 05589 मुजफ्फरपुर-हडपसर, 06086 मुजफ्फरपुर-एरणाकुलम, 07316 मुजफ्फरपुर-हुब्बली, 03639/03309/03379/03677/06564/02831 धनबाद रूट की विभिन्न स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं. पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने बताया कि सभी ट्रेनें निर्धारित तिथियों और दिनों पर संचालित होंगी . यात्रियों से अनुरोध है कि वे यात्रा से पहले आरक्षण स्थिति की जांच अवश्य कर लें . इन 58 स्पेशल ट्रेनों से होली के बाद घर वापसी और कामकाजी शहरों की यात्रा काफी सुगम होने की उम्मीद है.

IMG 20250821 WA0010

IMG 20260201 WA0062 1

IMG 20250204 WA0010

IMG 20241218 WA0041

20201015 075150