समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWSPatori

NIA का वांछित 2 लाख का ईनामी नेपाल का रहने वाला नूर मोहम्मद समस्तीपुर से धराया, जाली नोट गिरोह का है मास्टरमाइंड 

IMG 20260212 WA0118

समस्तीपुर : जिले की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) के वांछित ईनामी आरोपी नूर मोहम्मद को पकड़ लिया है। आरोपी शख्स जाली भारतीय मुद्रा नोट (एफआईसीएन) नेटवर्क से जुड़ा बताया जा रहा है और उस पर एनआईए ने दो लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा है। इस संबंध में एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि शुक्रवार को स्थानीय आसूचना एवं सीआईडी पटना के डीआईजी जयंत कांत से प्राप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। पहले सूचना के आधार पर अभियुक्त पर पुलिस के द्वारा लगातार निगरानी रखी गयी। फिर शनिवार को सूचना की पुष्टि होने उसे पटोरी स्टेशन के पास से पकड़ लिया गया।

सूचना में बताया गया था कि एनआईए के केस में वांछित पड़ोसी देश नेपाल के बारा जिले के एश मोहम्मद के पुत्र नूर मोहम्मद समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधि कर रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद एसपी के निर्देश पर पटोरी थाना को आवश्यक कार्रवाई का आदेश दिया गया। त्वरित कार्रवाई करते हुए समस्तीपुर पुलिस के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पुलिस ने इसकी सूचना एनआईए को दे दी है। एनआईए की टीम द्वारा सत्यापन के उपरांत ट्रांजिट रिमांड की प्रक्रिया अपनाई जा रही है, ताकि आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित न्यायालय में प्रस्तुत किया जा सके।

IMG 20260301 WA0115

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

उल्लेखनीय है कि भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में सक्रिय एफआईसीएन नेटवर्क के विरुद्ध बिहार पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इससे पूर्व भी एनआईए द्वारा घोषित इनामी अपराधियों में दो लाख के ईनामी सुधीर कुशवाहा व एक लाख के ईनामी मो. गुलटेन अंसारी की गिरफ्तारी की जा चुकी है। नूर मोहम्मद की गिरफ्तारी को सीमा पार जाली नोट नेटवर्क के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया की नूर मोहम्मद से पूछताछ में मिले इनपुट के आधार पर आगे की कार्रवाई जारी है।

यहां देखें वीडियों :

IMG 20240904 WA0139

FB ADD scaled

IMG 20250821 WA0010

IMG 20260201 WA0062 1

IMG 20250204 WA0010

IMG 20241218 WA0041

20201015 075150