रविवार, मार्च 15, 2026
Latest:

समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर में बेगूसराय के रहने वाले फाइनेंस कर्मी का शव नदी से बरामद, मृतक के वायरल वीडियो को हो रही जांच

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सादीपुर गांव के पास बागमती नदी से शुक्रवार को एक युवक का शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को करीब 11 बजे दिन में नदी से शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान बेगूसराय जिले के बीरपुर निवासी रमेन साह के पुत्र रवि कुमार के रूप में की गई है।

मृतक के भाई रणधीर कुमार ने पुलिस को बताया कि रवि कुमार भारती L&T फाइनेंस कंपनी में प्रेशर कलेक्शन के रूप में राधापुर क्षेत्र में कार्यरत थे। पुलिस के अनुसार, इस मामले से संबंधित वायरल वीडियो भी प्राप्त हुए हैं। घटनास्थल पर एफएसएल टीम द्वारा साक्ष्य संकलन किया गया है। मामले की जांच सदर एसडीपीओ-2 संजय कुमार के नेतृत्व में की जा रही है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए विधि-सम्मत कार्रवाई में जुटी है।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150