समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

हाजीपुर में चोर को पकड़कर छिपा लिया चोरी का सामान, थाना अध्यक्ष सहित दो पुलिस अधिकारी लाइन हाजिर

IMG 20250923 WA0025

लालगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बिलनपुर गांव स्थित एक घर से चोरी के सोना चांदी के आभूषण एवं नगद लाखों रुपए छुपाने के मामले में लालगंज थाना अध्यक्ष सहित दो पुलिस पदाधिकारी को डीआईजी ने निलंबित कर लाइन हाजिर कर दिया। उक्त कारवाई डीआईजी ने लालगंज थाना क्षेत्र के बिलनपुर गांव में एक कुख्यात चोर के घर से चोरी के बरामद सामान को छुपाने के आरोप में लालगंज थाना अध्यक्ष संतोष कुमार एवं एसआई सुमन कुमार को लाइन हाजिर कर दिया। बताया गया है कि चोर के घर से आभूषण और रुपए बरामद करने के दौरान थाना अध्यक्ष के द्वारा वीडियोग्राफी नहीं कराई गई।

यह जानकारी एसपी ललित मोहन शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि लालगंज थाने की पुलिस को सूचना मिली कि बिलनपुर गांव स्थित एक घर में चोरी का सामान रखा हुआ है और चोर बटबारा करने के लिए जुटे हैं। पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां देखकर 5 से 6 संदिग्ध व्यक्ति भागने लगा। पुलिस बल ने पकड़ने का प्रयास किया लेकिन सभी अंधेरा का लाभ उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने छापेमारी के क्रम में रामप्रीत साहनी की पत्नी कौशल्या देवी को गिरफ्तार कर लिया।

इस दौरान उसके घर से ट्रक में रखा भारी मात्रा में पीतल और कांसे के बर्तन, कपड़ा साड़ी कंबल 3 LED टीवी बरामद किया। वही घर में तलाशी के क्रम में दो तलवार 12 बोर की दो कारतूस, एक इंसास राइफल की कारतूस बरामद किया। उक्त जानकारी सदर 2 एसडीपीओ गोपाल मंडल ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीते बुधवार को दी।

IMG 20251220 WA0094

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

चोरी के सोना चांदी के जेवर और नगद लाखों रुपए छुपाने का आरोप

विभागीय जानकारी के अनुसार लालगंज थाना क्षेत्र के बिलनपुर गांव निवासी रामप्रीत सहनी के घर में पुलिस ने छापेमारी के दौरान करीब 15 से 20 लाख रुपए नगद और 7 किलो सोना चांदी के जेवर के साथ अन्य सामान बरामद करने की बात कही जा रही है। हालांकि पुलिस ने नगद राशि और जेवर कितना छुपाया गया है यह स्पष्ट नहीं किया।

थाना अध्यक्ष के द्वारा नगद रुपए और सोना-चांदी के जेवर को छुपा लिया गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बरामद सामान पुलिस के द्वारा नहीं दिखाने पर राम प्रीत साहनी एवं आसपास के लोगों को यह शक हुआ कि पुलिस ने यहां से नगद रुपए और जेवर भी बरामद किया लेकिन प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी नहीं दी गई।

IMG 20240904 WA0139

थाना अध्यक्ष सहित दो पुलिस पदाधिकारी पर चोरी के आरोप

थानाध्यक्ष समेत दो पुलिस पदाधिकारी पर चोरी के बरामद सामान छुपाने का आरोप लगने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों में यह चर्चा है कि यहां रक्षक ही भक्षक बना हुआ है। एक चोर जो दूसरों के घरों में चोरी करके जेवर और नगद रुपए अपने घर में रखे हुए था। पुलिस उसे बरामद कर उद्वेदन करने के बजाय छुपा लिया है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू है। फिलहाल मामले की जांच पड़ताल चल रही है।

FB ADD scaled

एसपी ने एएसपी प्रेम सागर को दिए जांच के आदेश

पुलिस अधीक्षक ललित मोहन शर्मा के मामला संज्ञान में आने पर उन्होंने यातायात एएसपी प्रेम सागर को पूरे मामले की जांच पड़ताल की जिम्मेदारी दी। जांच पड़ताल के दौरान स्थानीय लोगों के द्वारा एवं घर वालों के द्वारा बताया गया कि यहां से भारी मात्रा में रुपए और सोना चांदी के आभूषण पुलिस के द्वारा बरामद किया गया, लेकिन प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सभी मामला को छुपाया गया। जांच पड़ताल में मामला सही पाए जाने पर लालगंज थाना अध्यक्ष सहित दो पुलिस पदाधिकारी को लाइन हाजिर कर दिया गया।

IMG 20250821 WA0010

वैशाली के एसपी ललित मोहन शर्मा ने बताया कि बीते 30 दिसंबर को लालगंज थाना अध्यक्ष एवं उनके टीम के द्वारा एक घर में छापेमारी की गई उनके पास सूचना मिली था कि वाहन चोरी का समान है। बरामद सामान को थाने पर लाकर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। कांड संख्या 662/ 25 है।

उन्होंने बताया कि आमजनों के जरिए पता चला कि जो सामान जब्त है, उसे दर्शाया नहीं गया है। इसके बाद उसे स्पष्टीकरण भी पूछा जा रहा है। यातायात एएसपी को जांच की जिम्मेदारी दी गई है। प्रथम दृष्टया यह पता चला कि इस मामले की वीडियोग्राफी नहीं की गई थी, जो की एक माइनॉरिटी प्रोविजन है। इसकी सूचना डीआईजी को दी गई। उनके आदेश पर थाना अध्यक्ष एवं एक अन्य पुलिस पदाधिकारी को सस्पेंड किया गया है। एएसपी का पूरी रिपोर्ट मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

IMG 20250204 WA0010

file 00000000201c7207a5243d349b920613

IMG 20241218 WA0041

20201015 075150