समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर : विक्रम गिरी हत्याकांड मामले में दो और गिरफ्तार, इससे पहले पांच बदमाशों की हो चुकी है गिरफ्तारी

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : उजियारपुर के चर्चित बिक्रम गिरी हत्याकांड मामले में पुलिस ने दो और बदमाशों को गिरफ्तार किया है। डीएसपी विवेक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने लगातार कार्रवाई करते हुए उजियारपुर थाना क्षेत्र के चर्चित सातनपुर में विक्रम गिरी हत्याकांड में दो और अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, 21 अगस्त 2025 को उजियारपुर थाना क्षेत्र के सातनपुर गांव में माधोडीह वार्ड नंबर 03 निवासी सुजीत गिरी के पुत्र बिक्रम गिरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक की पत्नी सलीता देवी के बयान पर मुखिया मनोरंजन कुमार गिरी, केशव मिश्रा, मनीष झा, प्रिय रंजन झा, समरेस कुमार गिरी, अभिषेक कुमार गिरी समेत 4–5 अज्ञात पर हत्या का मामला दर्ज किया गया था।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ दलसिंहसराय के पर्यवेक्षण में विशेष अनुसंधान दल का गठन किया गया था। पूर्व में पाँच अभियुक्तों की गिरफ्तारी के बाद 25 दिसंबर को पुलिस ने दो और आरोपितों को धर दबोचा। जबकि मुखिया मनोरंजन गिरी की भी हत्या गोली मार कर बदमाशो ने कर दी थी। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान बेगूसराय जिला के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के मराची निवासी विजय ईश्वर के पुत्र आर्यन कुमार, सलेमपुर गांव निवासी दिवंगत नाथु राम उर्फ नथुनी राम के पुत्र अमित राम के रूप में की गई है। दोनों के आपराधिक इतिहास की जांच जारी है। छापामारी दल में थानाध्यक्ष पु.नि. अजीत कुमार, पु.अ.नि. राहुल कुमार रजक, पीटीसी निरंजन कुमार, सिपाही नागेन्द्र कुमार, संतोष कुमार एवं महिला सिपाही ऋचा कुमारी शामिल थे।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150