मुफस्सिल थाना के भवन के लिये दो हफ्ते में जमीन चयनित करने का DIG ने दिया निर्देश, अभी नगर क्षेत्र में संचालित है थाना
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने के नये भवन निर्माण के लिये जल्द से जल्द जमीन चयनित करने को लेकर भी डीआईजी डॉ. स्वप्ना गौतम मेश्राम ने थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह व एसपी अरविंद प्रताप सिंह को निर्देश दिये है। उन्होंने इसके लिये दो हफ्ते का समय दिया है, ताकी जमीन चिन्हित कर कागजी कार्रवाई पूरी कर मुख्यालय को रिपोर्ट भेजी जा सके और जल्द से जल्द थाना के नये भवन का निर्माण शुरू कराया जा सके। बता दें की अभी मुफस्सिल थाना नगर थाना क्षेत्र से संचालित हो रहा था। आने वाले वर्षों में अब मुफस्सिल क्षेत्र में ही थाना का भवन होगा। इसके लिये मुफस्सिल क्षेत्र में जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है।
— Samastipur Town (@samastipurtown) December 23, 2025

