समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

200 करोड़ की लागत से बनेगा बीजेपी का नया हाईटेक प्रदेश मुख्यालय, डिजिटल वॉर रूम के अलावा रहेगी ये फैसिलिटी

IMG 20250923 WA0025

बिहार भाजपा को जल्द ही एक नया, मॉडर्न और हाईटेक प्रदेश मुख्यालय मिलने जा रहा है. राजधानी पटना में पाटली पथ के करीब पाटलिपुत्र जंक्शन के पीछे स्थित जमीन पर इस भव्य कार्यालय का निर्माण किया जायेगा. पार्टी संगठन को मजबूत करने और भविष्य की चुनावी चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए इसे आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है.

केंद्र से मंजूरी मिलने का इंतजार

जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय नेतृत्व से अंतिम मंजूरी मिलते ही इस पर काम शुरू कर दिया जायेगा. नया प्रदेश मुख्यालय करीब 13 से 15 हजार वर्गफुट जमीन पर तैयार होगा. इसके निर्माण पर लगभग दो सौ करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है. नये मुख्यालय का नक्शा और डिजाइन दिल्ली से विशेष रूप से तैयार कराया गया है.

IMG 20251220 WA0094

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

भवन की डिजाइन और संरचना पर हुई समीक्षा

दरअसल, भाजपा की राष्ट्रीय निर्माण समिति की बैठक में इस प्रस्तावित भवन की डिजाइन और संरचना की विस्तार रूप से समीक्षा की जा चुकी है. नयी दिल्ली स्थित केंद्रीय कार्यालय से अंतिम स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य को औपचारिक रूप से हरी झंडी दे दी जायेगी.

नये ऑफिस में होगी ये सभी सुविधाएं

पार्टी सूत्रों के अनुसार प्रदेश कार्यालय के लिए पाटलिपुत्र स्टेशन के पास जमीन पहले ही खरीदी जा चुकी है. लेकिन मौजूदा पुराना प्रदेश कार्यालय भी पहले की तरह बना रहेगा और उसका उपयोग जारी रहेगा. नये मुख्यालय में सुरक्षा और तकनीक को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जायेगी. एंट्री गेट से लेकर एग्जिट तक पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जायेंगे. भवन में डिजिटल वॉर रूम, अत्याधुनिक कॉल सेंटर, आइटी सेल और चुनाव प्रबंधन कक्ष की व्यवस्था होंगी, जिससे संगठनात्मक गतिविधियों और चुनावी रणनीति को और धार दी जा सके.

IMG 20240904 WA0139

200 करोड़ रुपये की लागत से होगा तैयार

साथ ही प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री संगठन, सभी प्रदेश महामंत्री, उपाध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी और चुनाव प्रभारियों के लिए अलग-अलग रूम बनाये जायेंगे. इसके अलावा प्रदेश सरकार में शामिल भाजपा के सभी मंत्रियों के लिए भी आधुनिक और सुविधाजनक केबिन बनाए जाने की योजना है. नया मुख्यालय बिहार भाजपा की संगठनात्मक ताकत और राजनीतिक तैयारियों का बड़ा केंद्र बनने वाला है. इसके निर्माण पर करीब 200 करोड़ रुपये खर्च होंगे.

FB ADD scaled

IMG 20250204 WA0010

IMG 20250821 WA0010

file 00000000201c7207a5243d349b920613

IMG 20240904 WA0139

20201015 075150