समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार में पकड़ाया एक और घूसखोर राजस्व कर्मचारी, जमीन परिमार्जन के लिए 2.50 लाख रुपये

IMG 20250923 WA0025

पटना निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने बिहार के किशनगंज जिले में बड़ी कार्रवाई की है। सदर प्रखंड के राजस्व कर्मचारी राजदीप पासवान को मंगलवार सुबह 2 लाख 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। यह गिरफ्तारी किशनगंज शहर के ब्लॉक ऑफिस गेट के पास स्थित अभिषेक होटल के पास हुई। इस खबर से प्रखंड कार्यालय और राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, खगड़ा वार्ड नंबर-22 निवासी ओवेस अंसारी ने 30 नवंबर को पटना स्थित निगरानी ब्यूरो मुख्यालय में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि उनकी जमीन के परिमार्जन कार्य के लिए राजस्व कर्मचारी राजदीप पासवान ने उनसे 2 लाख 70 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी। ओवेस अंसारी ने बताया कि रिश्वत के बिना उनका काम नहीं हो रहा था और कर्मचारी लगातार दबाव बना रहा था।

IMG 20251018 WA0034paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

7 सदस्यीय टीम ने ट्रैप की बनाई योजना

शिकायत मिलने के बाद निगरानी ब्यूरो ने मामले का त्वरित सत्यापन कराया, जिसमें शिकायत सही पाई गई। इसके बाद निगरानी थाना में कांड संख्या 103/2025 दर्ज किया गया। पटना से डीएसपी विनोद कुमार पांडे के नेतृत्व में सात सदस्यीय टीम किशनगंज पहुंची और शिकायतकर्ता ओवेस अंसारी से संपर्क कर ट्रैप की योजना बनाई।

IMG 20240904 WA0139

निगरानी टीम ने रिश्वत लेते पकड़ा

मंगलवार सुबह तय योजना के मुताबिक, ओवेस अंसारी अभिषेक होटल के पास राजदीप पासवान से मिले और पहले से चिह्नित 2 लाख 50 हजार रुपए नगद सौंपे। जैसे ही राजदीप ने रिश्वत की रकम ली, निगरानी टीम ने मौके पर दबिश देकर उसे धर दबोचा। टीम ने रिश्वत की रकम बरामद कर ली और पूछताछ के बाद राजदीप पासवान को गिरफ्तार कर लिया।

IMG 20250821 WA0010

निगरानी डीएसपी विनोद कुमार पांडे ने बताया कि आरोपी कर्मचारी को रंगे हाथों पकड़ा गया है। सभी कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे पटना ले जाया जा रहा है, जहां आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस गिरफ्तारी से किशनगंज जिले के राजस्व विभाग में गहमागहमी है। आम लोगों ने निगरानी ब्यूरो की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।

Dr Chandramani Rai 12x18 Sticker scaledIMG 20250204 WA0010IMG 20241218 WA0041IMG 20250728 WA0000IMG 20230818 WA0018 02