समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार में दिखेगा तूफान दितवाह का असर, कई जिलों में बादल छाएंगे लेकिन बारिश होने की संभावना नहीं

IMG 20250923 WA0025

बिहार में भी तूफान दितवाह का असर देखने को मिलेगा। कई जिलों में बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश होने की संभावना नहीं दिख रही है। दक्षिण भारत में उठ रहे चक्रवात ‘दितवाह’ फिलहाल दक्षिण भारत के तटीय इलाकों के लिए खतरा बना हुआ है, लेकिन इसके बाहरी बादल बिहार तक पहुंच रहे हैं।

बीते 24 घंटे में 12.6 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ किशनगंज सबसे ठंडा जिला रहा। जबकि 3 दिन से लगातार सबसे कम तापमान वाले औरंगाबाद में रविवार को न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री दर्ज किया गया।

IMG 20251018 WA0034paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

तापमान सामान्य के आसपास, ठंड फिलहाल नहीं बढ़ेगी

बिहार में इस समय अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 0.9 डिग्री सेल्सियस कम रिकॉर्ड किया जा रहा है। इसके विपरीत न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है।

इसी कारण सुबह और रात की ठंड में तेज बढ़ोतरी फिलहाल नहीं दिख रही है। मौसम विभाग के अनुसार यही स्थिति अगले दो दिनों तक बनी रहेगी। बादल छाए रहने के बावजूद ठंड में कोई खास बढ़ोतरी नहीं होगी।

IMG 20240904 WA0139

दिसंबर के दूसरे सप्ताह से बदलेगा मौसम

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, दिसंबर के दूसरे सप्ताह में मौसम में बड़ा बदलाव आएगा। उस दौरान पछुआ हवा तेज रफ्तार से चलना शुरू करेगी, जिससे पूरे बिहार में शीतलहर जैसे हालात बनने की संभावना है।

वैज्ञानिकों का कहना है कि 7 से 9 दिसंबर के बीच न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज होगी और रात का पारा 10 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है। कई जिलों में हल्की गलन भी महसूस होगी।

IMG 20250821 WA0010

बिहार में फिलहाल तेज बारिश नहीं होगी

मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने बताया कि चक्रवात दितवाह का असर केवल ऊपरी हवा के सिस्टम तक सीमित रहेगा। बिहार में वर्षा या तेज हवाओं का कोई खतरा नहीं है। उन्होंने कहा कि अगले 48 घंटों तक बादल छाए रहने की स्थिति बनी रहेगी।

Dr Chandramani Rai 12x18 Sticker scaledIMG 20250204 WA0010IMG 20241218 WA0041IMG 20250728 WA0000IMG 20230818 WA0018 02