समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

जिस पत्नी की हत्या के आरोप में पति जेल में बंद वो प्रेमी संग मिली, लाने के लिए दिल्ली गई पुलिस

IMG 20250923 WA0025

बिहार में फिर एक पति के साथ गजब का खेला हो गया. पत्नी की हत्या के आरोप में वो पिछले चार महीनों से जेल में बंद था, तभी पता चला कि पत्नी तो जिंदा है. और वो दिल्ली में अपने प्रेमी संग लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रही है. पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को पकड़ लिया है. अब उन्हें दिल्ली से बिहार लाया जा रहा है.

शादी में धोखे की ये घटना मोतिहारी के अरेराज थाना क्षेत्र के वार्ड-10 की है. महाबली चौक के पास रहने वाले रंजीत कुमार की शादी हरसिद्धि थाना क्षेत्र के कृतपुर मठिया निवासी गुंजा देवी से हुई थी. आरोप है कि शादी के बाद से ही गुंजा देवी मोबाइल पर किसी अज्ञात व्यक्ति से बात करती थी.

IMG 20251018 WA0034paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

बुरी तरह डर गया था रंजीत

03 जुलाई 2025 को वह रात में पति से लड़ाई की और आधी रात को घर से निकल गई. मामले को लेकर रंजीत कुमार ने अरेराज थाने में आवेदन देकर पत्नी को घर से गायब होने की प्राथमिकी दर्ज करवाई. उसके दो दिन बाद गूंजा के पिता ने उसकी हत्या कर शव को खपा देने का आवेदन दिया. तब पुलिस रंजीत को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी करने लगी. रंजीत डरा हुआ था.

IMG 20240904 WA0139

रंजीत ने घटना के एक सप्ताह बाद ही न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया. जिसके बाद से वो जेल में ही बंद है. रंजीत के परिजन के सहयोग व आधुनिक सर्विलांस के आधार पर पुलिस ने सोमवार को गुंजा को एक लड़का के साथ दिल्ली में पकड़ लिया. वह लड़का भी गुंजा के गांव का ही बताया जा रहा है. इधर अरेराज थानाध्यक्ष प्रत्याशा कुमारी ने गुंजा के पहुंचने पर न्यायालय में बयान कराने की बात कही. फिलहाल दोनों को दिल्ली से वापस लाया जा रहा है. मामले में आगे क्या होगा, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा.

IMG 20250821 WA0010Dr Chandramani Rai 12x18 Sticker scaledIMG 20250204 WA0010IMG 20241218 WA0041IMG 20250728 WA0000IMG 20230818 WA0018 02