समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

नीतीश के शपथ ग्रहण पर आया तेज प्रताप का रिएक्शन; बेरोजगारी पर क्या बोले लालू के लाल

IMG 20250923 WA0025

बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार के शपथ ग्रहण पर जनशक्ति जनता दल (JJD) के प्रमुख तेज प्रताप यादव का रिएक्शन आया है। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और अन्य कैबिनेट मंत्रियों को बधाई दी है। इसके साथ ही उन्होंने बेरोजगारी और पलायन जैसे मुद्दों पर भी बात की। बता दें कि तेज प्रताप ने हाल ही में एनडीए सरकार को अपना नैतिक समर्थन देने का ऐलान किया था, हालांकि उनकी पार्टी जेजेडी बिहार चुनाव 2025 में एक भी सीट नहीं जीत पाई थी। खुद तेज प्रताप महुआ विधानसभा सीट से चुनाव हार गए थे।

आरजेडी और लालू परिवार से निष्कासित तेज प्रताप यादव ने गुरुवार शाम को सोशल मीडिया पोस्ट करते हुए नीतीश और उनके मंत्रियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई। उम्मीद है कि बिहार की 14 करोड़ जनता के सपनों को पूरा करते हुए नीतीश के नेतृत्व में बिहार से पलायन, बेरोजगारी जैसी गंभीर समस्याओं को दूर करने में बेहतर काम किया जाएगा और बिहार को विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा।

IMG 20251018 WA0034

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

बता दें कि नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को पटना के गांधी मैदान में आयोजित किया गया। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विभिन्न राज्योें के मुख्यमंत्री समेत देश भर से आए एनडीए के नेता मौजूद रहे। हालांकि, विपक्ष ने इस समारोह समारोह से दूरी बनाए रखी। गुरुवार को नीतीश कुमार के अलावा 26 अन्य मंत्रियों ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इनमें भाजपा एवं जदयू के अलावा लोजपा-आर, रालोमो और हम के मंत्री शामिल हैं।

IMG 20240904 WA0139

Dr Chandramani Rai 12x18 Sticker scaled

IMG 20250204 WA0010

IMG 20250821 WA0010

IMG 20250728 WA0000

IMG 20241218 WA0041

20201015 075150