समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

PoliticsBiharNEWS

पिता राज्यसभा सांसद, मां विधायक और अब बेटा बिना चुनाव लड़े बना मंत्री, नीतीश सरकार में खुली किस्मत, जानें कौन हैं दीपक प्रकाश?

IMG 20250923 WA0025

बिहार में एनडीए की बंपर जीत के बाद नीतीश कुमार ने रिकॉर्ड 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। नीतीश सरकार में सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। दो उपमुख्यमंत्री समेत 26 मंत्रियों ने नीतीश सरकार में पद और गोपनीयता की शपथ ली है। शपथ लेने वालों में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के कोटे से दीपक प्रकाश मंत्री बने हैं। वो अभी किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं, यानी वो न तो विधानसभा और न हीं विधान परिषद के सदस्य हैं। 37 वर्षीय दीपक प्रकाश ने एमआईटी, मणिपाल से कंप्यूटर साइंस में बीटेक (2011) पूरा किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद दीपक ने साल 2011 से 2013 तक साफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में कार्य किया।

दीपक प्रकाश पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा के बेटे हैं। उपेंद्र कुशवाहा वर्तमान में राज्यसभा सांसद हैं, वहीं उनकी पत्नी स्नेहलता कुशवाहा हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में सासाराम से जीतकर विधायक बनीं हैं। यानी की पिता सांसद-मां विधायक के बाद अब बेटे दीपक प्रकाश अब नीतीश सरकार में मंत्री बन गए हैं। स्नेहलता ने सासाराम विधानसभा से 25 हजार से अधिक वोटों से राजद उम्मीदवार को हराया था। अब आगामी 6 महीने के भीतर दीपक प्रकाश को विधानसभा या विधान परिषद में से एक की सदस्यता लेनी होगी।

IMG 20251018 WA0034

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

छोटे सहयोगी दलों को मिला 4 मंत्री पद

दरअसल बीते विधानसभा चुनाव के दौरान एनडीए सीट शेयरिंग के दौरान उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी आरएलएम के खाते में एक एमएलसी पद देने पर सहमति बनी थी। पार्टी को 6 सीट दिए जाने के बाद कुशवाहा ने नाराजगी जताई थी। जिसके बाद यह खबर आई थी कि चुनाव बाद एक एमएलसी सीट देने की भी बात हुई है। 6 सीटों पर चुनाव लड़ी कुशवाहा की पार्टी के 4 विधायक जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं।

हाल ही में संपन्न हुए बिहार विधानसभा चुनाव में राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने 4 सीटों पर जीत दर्ज की है। एनडीए की सरकार में बीजेपी-जेडीयू के 22 मंत्री बनाए गए हैं, जबकि उनके सहयोगी दलों को 4 मंत्री पद दिया गया है। चिराग पासवान की एलजेपी-आर के कोटे से दो, जीतनराम मांझी की हम और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी को एक-एक मंत्री पद मिला है।

IMG 20240904 WA0139

Dr Chandramani Rai 12x18 Sticker scaled

IMG 20250204 WA0010

IMG 20250821 WA0010

IMG 20250728 WA0000

20201015 075150