समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

संजीवनी हॉस्पिटल में धूमधाम से मनाया गया वर्ल्ड एनेस्थीसिया-डे, कई नामचीन डॉक्टर रहे मौजूद

समस्तीपुर : विश्व एनेस्थीसिया दिवस के अवसर पर गुरुवार को शहर के आदर्शनगर स्थित संजीवनी हॉस्पिटल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य एनेस्थीसिया के क्षेत्र में डॉक्टरों के योगदान को सम्मानित करना और आम लोगों में जागरूकता फैलाना था। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. विश्वजीत सिंह राणा और डॉ. राजेश झा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संजीवनी हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. अजीत कुमार ने की। उनके साथ डॉ. आलोक कुमार, डॉ. अमित अग्रवाल, डॉ. सुशील कुमार और डॉ. कुणाल कुमार सहित कई वरिष्ठ चिकित्सक भी मौजूद थे।

IMG 20240904 WA0139

कार्यक्रम में डॉ. राजेश कुमार, सैयद मिराज इमाम, डॉ. आभाष कुमार, डॉ. काशीनाथ, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. भारती कुमारी और डॉ. अभिषेक कुमार ने भी भाग लिया।अस्पताल के प्रबंधक बिट्टू कुमार सिंह, कुंदन यादव और गौरव वर्मा के साथ-साथ स्टाफ के सदस्य कुंदन कुमार, रवि यादव, हरिशंकर, प्रीति सोनी, राहुल सहित कई अन्य कर्मचारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

IMG 20251016 WA0130

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि एनेस्थीसिया चिकित्सा विज्ञान का एक अत्यंत महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसके बिना सर्जरी की कल्पना भी नहीं की जा सकती। इस मौके पर सभी चिकित्सकों को सम्मानित किया गया और बेहतर स्वास्थ्य सेवा के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया गया।

देखें वीडियो :

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150