समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर में गृह मंत्री अमित शाह के संभावित कार्यक्रम को लेकर MLC, DM व SP ने इंजीनियरिंग कॉलेज का किया निरीक्षण

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत नरघोघी स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज का रविवार को विधानपार्षद डॉ. तरुण कुमार चौधरी, डीएम रौशन कुशवाहा, एसपी अरविंद प्रताप सिंह, सदर एसडीओ दिलीप कुमार, सदर एसडीपीओ-1 सह एएसपी संजय कुमार पांडेय आदि ने निरीक्षण किया। यह निरीक्षण 27 सितंबर को केंद्रीय गृहमंत्री सह केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह के संभावित कार्यक्रम को लेकर किया गया है।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने इंजीनियरिंग काॅलेज के सभा हॉल, हैलीपैड स्थल आदि जगहों का जायजा लिया। जानकारी के अनुसार अमित शाह कई जिले के सहकारिता विभाग के लोगों के साथ बैठक करेंगे। इसको लेकर डीएम, एसपी ने कई आवश्यक निर्देश भी दिये। हालांकि इसकी पुष्टि अधिकारियों द्वारा नहीं की गई है।

Amit Shah 13 01

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150