समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

नल-जल योजना अनुरक्षकों का मानदेय भुगतान को लेकर बैठक, प्रखंड स्तरीय कार्यकारिणी का गठन

समस्तीपुर/पूसा : सामुदायिक भवन ठहरा गोपालपुर में अखिल बिहार अनुरक्षक संघ समस्तीपुर के तत्वावधान में पूसा प्रखंड शाखा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बिहार सरकार की नल-जल योजनाओं के तहत सभी वार्डों में कार्यरत अनुरक्षकों के पिछले चार वर्षों से लंबित मानदेय भुगतान पर गंभीर चर्चा की गई।

अनुरक्षकों ने आरोप लगाया कि वार्ड सदस्यों द्वारा अवैध रूप से मानदेय की निकासी कर ली गई है, लेकिन वास्तविक रूप से कार्यरत अनुरक्षकों को भुगतान नहीं किया गया। इस गबन की गई राशि को अनुरक्षकों को भुगतान कराने को लेकर बैठक में नीति तय की गई।

संगठन को मजबूत बनाने हेतु प्रखंड स्तरीय पाँच सदस्यीय कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया। इसमें राजीव कुमार को प्रखंड अध्यक्ष, दिलीप कुमार को प्रखंड उपाध्यक्ष तथा फूल कुमारी को सचिव चुना गया। बैठक की अध्यक्षता लालबाबू महतो ने की। इस अवसर पर दीपक सर, दिलीप कुमार, मोहम्मद अफजल, मोहम्मद आसिफ, मोहम्मद नेयाज, रणवीर सिंह समेत 30 से 35 अनुरक्षक मौजूद रहे।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150