समस्तीपुर के डॉ. मनोज को मिला JDU में दायित्व, प्रदेश राजनैतिक सलाहकार समिति के सदस्य मनोनीत
समस्तीपुर : जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने समस्तीपुर के चर्चित चिकित्सक सह जदयू कार्यकर्ता डॉ. मनोज कुमार सिंह को पार्टी की प्रदेश राजनैतिक सलाहकार समिति का सदस्य मनोनीत किया है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि डॉ. सिंह की पार्टी के प्रति निष्ठा और सक्रिय योगदान को देखते हुए संगठन को और अधिक मजबूत, धारदार एवं गतिशील बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका अपेक्षित है। डॉ. सिंह ने कहा यह मेरे लिए गर्व और सम्मान की बात है कि पार्टी ने मुझे यह जिम्मेदारी सौंपी। मै पूरी निष्ठा और ऊर्जा के साथ पार्टी और समाज की सेवा करेंगे तथा संगठन को सशक्त बनाने में अपना योगदान देंगे।

