समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

कल्याणपुर में छापेमारी कर बंगाल पुलिस ने एक महिला आरोपी को किया गिरफ्तार, जेल

तस्वीर :  AI Generated 

समस्तीपुर/कल्याणपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय पूसा जाने वाली सड़क किनारे एक निजी क्लीनिक से एक महिला प्राइवेट स्वास्थ्य कर्मी को बंगाल पुलिस ने 420बी मामले में गिरफ्तार किया है। उसपर धोखाधड़ी का रुपये लेने का आरोप है। उसकी पहचान चकमेहसी थाना क्षेत्र के चकमेहसी गांव के मोहम्मद इस्लाम नदाम की पुत्री अफसाना खातून के रूप में हुई है। इस संबंध में कल्याणपुर थाना अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार कर कोलकाता पुलिस अपने साथ लेकर चली गयी है। वहीं मामले में प्राथमिकी दर्ज किया गया था। इसके लिए कल्याणपुर पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार कर बंगाल पुलिस अपने साथ ले गई।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150