समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

नेपाल में बवाल के बीच बिहार के 6 जिलों की सीमाएं सील; पर्यटकों की आवाजाही भी बंद

IMG 20250626 WA0160

नेपाल में हो रहे उग्र प्रदर्शन को देखते हुए नेपाल से सटे बिहार के छह जिलों में चौकसी बढ़ा दी गयी है। बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर पश्चिम चंपारण से किशनगंज तक नेपाल से सटी बिहार की सीमा सील कर दी गई है। दोनों तरफ से पर्यटकों के आने-जाने पर भी पाबंदी लगा दी गई है। स्थानीय नागरिकों को भी आवश्यक जांच-पड़ताल के बाद ही आवागमन की अनुमति देने का निर्देश है। सीमा पर आने जाने वालों की कड़ी तलाशी ली जा रही है। गृह मंत्रालय के निर्देश पर सीमा सुरक्षा बल, इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियों और आसूचना इकाइयों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

बिहार पुलिस मुख्यालय के मुताबिक, सीमावर्ती जिलों के डीएम-एसपी को अलर्ट किया गया है। उनको आसपास के जिलों से कोर्डिनेशन बना कर काम करने के निर्देश दिये गए हैं। सीमाई चौकियों के आसपास सीमा सुरक्षा बल और स्थानीय पुलिस संयुक्त रूप से गश्त कर रही है। एसएसबी पटना फ्रंटियर मुख्यालय ने भी नेपाल सीमा पर तैनात अपने सभी सुरक्षा चौकियों को अलर्ट किया है। पुलिस और एसएसबी के जवानों को किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सतर्क रहने का आदेश दिया गया है।

IMG 20250904 WA0013

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

खुफिया इकाइयां सीमा क्षेत्र के आसपास नेपाल क्षेत्र में घट रही घटनाओं पर कड़ी नजर रखे हुए हैं। पुलिस मुख्यालय का कंट्रोल रूम सीमावर्ती जिलों के पुलिस अधीक्षकों से लगातार रिपोर्ट ले रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक अगर कोई भारतीय नेपाल सीमा क्षेत्र में फंसा होगा तो उनको निकालने का काम भी किया जाएगा। गौरतलब है कि बिहार के सात जिले पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, अररिया, सुपौल, पूर्वी चंपारण और किशनगंज की सीमाएं नेपाल बिहार को छूती हैं। एडीजी (विधि व्यवस्था) पंकज कुमार दराद ने बताया कि नेपाल की स्थिति को देखते हुए बिहार से सटी अंतरराष्ट्रीय सीमा सील रहेगी। पर्यटकों के आने-जाने पर पूर्णत: पाबंदी लागू कर दी गयी है। स्थानीय नागरिकों को भी आवश्यक जांच-पड़ताल कर ही आने-जाने की अनुमति है।

IMG 20240904 WA0139

Dr Chandramani Rai 12x18 Sticker scaled

IMG 20250204 WA0010

IMG 20250821 WA0010

IMG 20250728 WA0000

IMG 20241218 WA0041

IMG 20230818 WA0018 02

20201015 075150