समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

RailwayBiharNEWSSamastipur

रेलयात्री ध्यान दें! वंदे भारत एक्सप्रेस समेत 24 ट्रेनें रद्द, समस्तीपुर से गुजरने बिहार संपर्क क्रांति समेत 26 का मार्ग बदला; देखें सूची

IMG 20250626 WA0160

गोरखपुर जंक्शन-डोमिनगंज के बीच चार किमी में तीसरी रेल लाइन की कमिशिंग व गोरखपुर-नहका जंगल के बीच पांच किमी में दोहरीकरण होना है। इसके लिए 22 से 26 सितंबर के बीच नॉन इंटरलॉकिंग (एनआइ) कार्य होना है। इसे लेकर पूर्वोत्तर रेलवे ने समस्तीपुर मंडल से खुलने और यहां से गुजरने वाली 68 सहित पूमरे की 100 ट्रेनों के परिचालन व्यवस्था में बदलाव किया है। इसमें मुजफ्फरपुर से गुजरने वाली वंदे भारत सहित 24 ट्रेनों को रद्द किया है। वहीं, सप्तक्रांति, वैशाली, बिहार संपर्कक्रांति सहित 26 ट्रेनों का मार्ग बदला गया है।

इसके अलावा मौर्य एक्सप्रेस सहित चार ट्रेनों का आंशिक समापन व शुरुआत होगा। सप्तक्रांति सहित 14 ट्रेनों के खुलने के समय में परवर्तन किया गया है। पूमरे के सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने सोमवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी है। उन्होंने यात्रियों को 22 से 26 सितंबर के बीच 139 पर जानकारी लेकर ही यात्रा शुरू करने की सलाह दी है।

IMG 20250904 WA0013

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

22 से 26 सितंबर के बीच ये ट्रेनें रहेंगी रद्द – :

04654 अमृतसर-न्यू जलपाईगुडी 24 सितंबर को

04653 न्यू जलपाईगुडी-अमृतसर 26 सितंबर को

12537/38 मुजफ्फरपुर-प्रयागराज-मुजफ्फरपुर 22 व 24 सितंबर

15098 जम्मूतवी-भागलपुर अमरनाथ एक्सप्रेस 23 सितंबर को

15097 भागलपुर-जम्मूतवी अमरनाथ एक्सप्रेस 25 सितंबर को

15002 देहरादून-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस 27 सितंबर को

15001 मुजफ्फरपुर-देहरादून एक्सप्रेस 29 सितंबर को

15027 संबलपुर-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस 25 से 29 सितंबर तक

15028 गोरखपुर-संबलपुर मौर्य एक्सप्रेस 23 से 27 सितंबर तक

15047 कोलकाता-गोरखपुर पूर्वांचल एक्सप्रेस 25 व 27 सितंबर को

15048 गोरखपुर-कोलकाता पूर्वांचल एक्सप्रेस 23 व 26 सितंबर को

15049 कोलकाता-गोरखपुर पूर्वांचल एक्सप्रेस 24 व 28 सितंबर को

15050 गोरखपुर-कोलकाता पूर्वांचल एक्सप्रेस 24 व 27 सितंबर को

15051 कोलकाता-गोरखपुर पूर्वांचल एक्सप्रेस 26 सितंबर को

15052 गोरखपुर-कोलकाता पूर्वांचल एक्सप्रेस 25 सितंबर को

15705 कटिहार-दिल्ली चम्पारण हमसफर एक्सप्रेस 22 व 25 सितंबर को

15706 दिल्ली-कटिहार चम्पारण हमसफर एक्सप्रेस 23 व 26 सितंबर को

26501/02 पाटलिपुत्र-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस 23 से 26 सितंबर तक

15203 बरौनी-लखनऊ एक्सप्रेस 25 सितंबर को

15204 लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस 26 सितंबर को

15530 आनंद विहार-सहरसा जनसाधारण एक्सप्रेस 25 सितंबर को

15529 सहरसा-आनंद विहार जनसाधारण एक्सप्रेस 24 सितंबर को

IMG 20240904 WA0139

परिवर्तित मार्ग से चलायी जाने वाली ट्रेनें -:

छपरा-औंड़िहार-वाराणसी-बनारस-प्रयागराज-कानपुर सेंट्रल रूट से चलेंगी ये गाड़ियां :

02563 बरौनी-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल : बरौनी से 22 से 27 सितंबर तक

02564 नई दिल्ली-बरौनी क्लोन स्पेशल : नई दिल्ली से 22 से 26 सितंबर तक

02569 दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल : दरभंगा से 22 से 27 सितंबर तक

02570 नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन स्पेशल : नई दिल्ली से 22 से 26 सितंबर तक

15707 कटिहार-अमृतसर आम्रपाली एक्सप्रेस : कटिहार से 21 से 26 सितंबर तक

15708 अमृतसर-कटिहार आम्रपाली एक्सप्रेस : अमृतसर से 20 से 26 सितंबर तक

Dr Chandramani Rai 12x18 Sticker scaled

लखनऊ (एनआर)-सुल्तानपुर-वाराणसी-औंड़िहार-छपरा रूट से चलेंगी :

11123 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस : ग्वालियर से 26 सितंबर को

12212 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर गरीबरथ एक्सप्रेस : आनंद विहार टर्मिनल से 24 सितंबर को

14012 आनंद विहार टर्मिनल-राधिकापुर एक्सप्रेस : आनंद विहार टर्मिनल से 21 सितंबर को

14673 जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस : जयनगर से 24, 25 व 27 सितंबर को

14674 अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस : अमृतसर से 21, 23, 25 व 26 सितंबर को

15212 अमृतसर-दरभंगा जननायक एक्सप्रेस : अमृतसर से 22 से 26 सितंबर को

15532 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस : अमृतसर से 22 सितंबर को

15653 गुवाहाटी-जम्मूतवी अमरनाथ एक्सप्रेस : गुवाहाटी से 24 सितंबर को

15904 चण्डीगढ़-डिब्रुगढ़ एक्सप्रेस : चंडीगढ़ से 24 सितंबर को

19037 बान्द्रा टर्मिनस-बरौनी अवध एक्सप्रेस : बान्द्रा टर्मिनस से 21 से 25 सितंबर तक

19038 बरौनी-बान्द्रा टर्मिनस अवध एक्सप्रेस : बरौनी से 23 से 26 सितंबर तक

19269 पोरबंदर-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस : पोरबंदर से 25 सितंबर

19615 उदयपुर सिटी-कामाख्या एक्सप्रेस : उदयपुर सिटी से 22 सितंबर को

19616 कामाख्या-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस : कामाख्या से 25 सितंबर को

IMG 20250204 WA0010

भटनी-मऊ-औंड़िहार-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते चलेंगी :

12553 सहरसा-नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस : सहरसा से 23 से 27 सितंबर तक

12554 नई दिल्ली-सहरसा वैशाली एक्सप्रेस : नई दिल्ली से 26 सितंबर को

12565 दरभंगा-नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति : दरभंगा से 23 से 27 सितंबर तक

13019 हावड़ा-काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस : हावड़ा से 22 से 26 सितंबर तक

13020 काठगोदाम-हावड़ा बाघ एक्सप्रेस : काठगोदाम से 22 से 26 सितंबर

12557 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार सप्तक्रांति: मुजफ्फरपुर से 26 सितंबर को

IMG 20250821 WA0010

आंशिक समापन व प्रारंभ कर चलाये जाने वाली गाड़ियां :

15027 संबलपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस : संबलपुर से 22 से 25 सितंबर के बीच देवरिया सदर से

15047 कोलकाता-गोरखपुर एक्सप्रेस : कोलकाता से 22 व 23 सितंबर को देवरिया सदर से

13507 आसनसोल-गोरखपुर एक्सप्रेस : आसनसोल से 26 सितंबर को सीवान पर

13508 गोरखपुर-आसनसोल एक्सप्रेस : गोरखपुर से 27 सितंबर को सीवान से

IMG 20250728 WA0000

पुनर्निर्धारण कर चलाई जाने वाली ट्रेनें -:

बान्द्रा टर्मिनस से 20 सितंबर को 19037 बान्द्रा टर्मिनस-बरौनी अवध एक्सप्रेस 120 मिनट देरी से चलेगी

काठगोदाम से 21 सितंबर को 13020 काठगोदाम-हावडा बाघ एक्सप्रेस 90 मिनट की देरी से चलेगी

मुजफ्फरपुर से 23 सितंबर को 12557 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनस सप्तक्रांति एक्सप्रेस 210 मिनट की देरी से खुलेगी

मुजफ्फरपुर से 24 व 25 सितंबर को 12557 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनस सप्तक्रांति एक्सप्रेस 90 मिनट की देरी से चलेगी

डिब्रूगढ़ से 22 सितंबर को 15903 डिब्रुगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस से 210 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलेगी

न्यू जलपाईगुड़ी से 23 सितंबर को 12523 न्यू जलपाईगुड़ी-आनंद विहार एक्सप्रेस से 60 मिनट देरी से चलेगी

डिब्रूगढ़ से 22 सितंबर को 15909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ अवध असम एक्सप्रेस 90 मिनट व 25 सितंबर को 240 मिनट की विलंब से खुलेगी

मुजफ्फरपुर से 26 सितंबर को 12211 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनस गरीबरथ एक्सप्रेस 240 मिनट की देरी से खुलेगी

लालगढ़ से 25 सितंबर को 15910 लालगढ़-डिब्रुगढ़ अवध असम एक्सप्रेस 180 मिनट की विलंब से चलेगी

जम्मूतवी से 26 सितंबर को 14692 जम्मूतवी-बरौनी मार्यध्वज एक्सप्रेस 240 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जायेगी

बरौनी से 27 सितंबर को 19038 बरौनी-बान्द्रा टर्मिनस अवध एक्सप्रेस 120 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जायेगी

नई दिल्ली से 26 सितंबर को 12566 नई दिल्ली-दरभंगा बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 120 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जायेगी

आनंद विहार टर्मिनस से 27 सितंबर को 12558 आनंद विहार टर्मिनस-मुजफ्फरपुर सप्तक्रांति एक्सप्रेस 120 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलेगी

दरभंगा से 26 सितंबर को 15211 दरभंगा-अमृतसर जननायक एक्सप्रेस 120 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जायेगी।

IMG 20241218 WA0041

IMG 20230818 WA0018 02

20201015 075150