शनिवार, मार्च 21, 2026
Latest:

समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

ग्राम कचहरी सचिव का मानदेय अब 9000, रोजगार के नए अवसर;सीएम नीतीश कुमार ने 49 एजेंडों पर लगाई मुहर

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

पटना में आज नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक हुई है। इस बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की है। बैठक में कई अहम एजेंडों पर मुहर लगी है। बिहार कैबिनेट की बैठक में मंत्रिमंडल के लगभग सभी मंत्री मौजूद थे। बिहार कैबिनेट ने कुल 49 प्रस्तावों पर मुहर लगाई है।

बिहार कैबिनेट की बैठक में युवाओं, महिलाओं समेत समाज के विभिन्न वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए कई फैसले लिए गए हैं। सीएम नीतीश कुमार ने ग्राम कचहरी सचिवों का मानदेय 6000 रुपया से बढ़ाकर 9000 रुपया किए जाने पर मुहर लगा दी है। कचहरी सचिवों का बढ़ा हुआ मानदेय 1 जुलाई से लागू होगा। इसके अलावा रोजगार के लिए विभिन्न विभागों में नए पद भी सृजित किए गए हैं।

IMG 20250812 WA0052IMG 20250626 WA0160

नीतीश कैबिनेट ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के तहत 40 आवासीय स्कूलों में 10+2 तक के नए शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक कुल 1800 पदों के सृजन को स्वीकृति प्रदान की है। कला संस्कृति एवं युवा विभाग में कुल 25 नए पदों के सृजन को मंजूरी दी गई है।

IMG 20240904 WA0139

कृषि विभाग में सांख्यिकी सहायक के एक पद एवं कनीय अभियंता के कुल 46 पदों प्रत्यर्पण की स्वीकृति प्रदान की गई है। पटना प्रमंडलीय मुख्यालय में खेल अवसंरचना के निर्माण के लिए पुनपुन अंचल के राजस्व ग्राम डुमरी में 100 एकड़ भूमि के अधिग्रहण के लिए 5,74,33,90,124 रुपये की मंजूरी दी गई है।

IMG 20250821 WA0010Dr Chandramani Rai 12x18 Sticker scaledIMG 20250204 WA0010IMG 20241218 WA0041IMG 20250728 WA0000IMG 20230818 WA0018 02