समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

लालू-राबड़ी से मिले हेमंत सोरेन: पैर छूकर लिया आशीर्वाद, बोले- ‘भाजपा ‘वोट चोरी’ के सहारे सत्ता में’

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज पटना में थे। उन्होंने राजद नेता और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के घर जाकर लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की। उन्होंने लालू प्रसाद का हालचाल जाना और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। दोनों नेताओं ने देश की राजनीति, सामाजिक और आर्थिक स्थिति पर बात की। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और युवाओं के भविष्य को बेहतर बनाने पर भी चर्चा की।

संघर्ष और न्याय की राजनीति के प्रतीक है लालू प्रसाद यादव

मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा कि लालू प्रसाद यादव संघर्ष और न्याय की राजनीति के प्रतीक हैं। उन्होंने हमेशा गरीबों, पिछड़ों और वंचितों के लिए लड़ाई लड़ी है। उनके अनुभव से देश में लोकतंत्र और सामाजिक न्याय को मजबूती मिलती है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि झारखंड और बिहार के बीच पुराने रिश्ते हैं। दोनों राज्यों के मिलकर काम करने से विकास तेजी से होगा। इस मुलाकात के दौरान राबड़ी देवी और परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे। कई वरिष्ठ नेता भी वहां उपस्थित थे।

IMG 20250812 WA0052IMG 20250626 WA0160

इससे पहले हेमंत सोरेन ने सोमवार को पटना में ‘ वोटर अधिकार यात्रा ‘ के समापन के मौके पर लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बिहार में होने वाला विधानसभा चुनाव केवल प्रदेश का नहीं, देश का संकल्प होगा। यह चुनाव देश की दशा और दिशा तय करेगा। उन्होंने भाजपा पर धन और बल के जरिए सत्ता में आने का आरोप लगाते हुए कहा कि सीबीआई और ईडी का भय दिखाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुझे भी झूठे मामले में जेल में डाल दिया गया। अगर हम जेल नहीं गए होते, तो झारखंड में लोकसभा चुनाव में भाजपा का खाता नहीं खुलने देते।

IMG 20240904 WA0139

जब एकजुट होंगे, तो कोई नहीं टिकेगा

हेमंत सोरेन ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा आज ‘वोट चोरी’ के सहारे सत्ता में बनी हुई है। यह कोई नई बात नहीं है, यह गोरखधंधा बहुत पहले से चला आ रहा है। आज यह पकड़ा गया और सबके सामने इसका पर्दाफाश किया गया। उन्होंने कहा कि इसका मुकाबला एकजुटता से किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जब हम लोग एकजुट होंगे, तो कोई नहीं टिकेगा।

IMG 20250821 WA0010

विशेष और गहन दोनों को जोड़कर पुनरीक्षण कराना गलत

बिहार को ऐतिहासिक धरती बताते हुए उन्होंने कहा कि जिस तरह से वोटर रिवीजन का काम किया गया है, लेकिन यह, विशेष और गहन, दोनों को जोड़कर पुनरीक्षण कराया गया है और यह गलत है।

Dr Chandramani Rai 12x18 Sticker scaledIMG 20250204 WA0010IMG 20241218 WA0041IMG 20250728 WA0000IMG 20230818 WA0018 02