ताजपुर में नवनिर्मित फोरलेन किनारे एक खेत से अज्ञात युवक का शव बरामद, चेहरा पूरी तरह जलाया, पास में पड़ा था पिस्टल
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के ताजपुर बख्तियारपुर फोरलेन के रामापुर महेशपुर पावर हाउस के समीप एक जनेरा के खेत में शनिवार की सुबह एक युवक की अज्ञात शव मिला है। सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीण घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच छानबीन में जुट गई। शव देखने से दो तीन दिन पुराना लग रहा। उसके ऊपर अतिज्वलनशील पदार्थ छिड़कर शव की पहचान मिटाने की कोशिश की गई। शव के पास एक पिस्टल भी मिला है।
बताया गया कि मृतक का चेहरा पूरी तरह से पहचान के लायक नहीं है। पुलिस युवक की पहचान की कोशिश में जुटी है। हालांकि, अब तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। बताया गया कि शव की पहचान मिटाने को लेकर उसे अतिज्वलनशील पदार्थ से जलाने की कोशिश में घटनास्थल पर लगी जनेरा की फसल भी जली हुई मिली है।
घटनास्थल से देखने से प्रतीत हो रहा कि कहीं अन्यत्र हत्या कर शव को यहां ठिकाना लगाने की कोशिश की गई। वहीं घटनास्थल नवनिर्मित फोरलेन के किनारे मौजूद है। इस सड़क पर अभी आवागमन कम रहती है। घटना की भनक लोगों को तब हुई जब कुछ ग्रामीण सुबह खेत गए। ग्रामीणों ने बदबू होने पर खेत में देखा तो वह भौंचक हो गए। खेत के भीतर एक शव पड़ा मिला।
यहां देखें सदर SDPO-1 ने क्या कुछ कहा :
ताजपुर-बख्तियारपुर 4 लेन किनारे सड़े-गले अवस्था में एक श'व मिला, बगल में एक पिस्टल भी बरामद; दुर्गंध आने पर ग्रामीणों ने दी थी सूचना#samastipur #news #Tajpur pic.twitter.com/r06gjPnSXP
— Samastipur Town (@samastipurtown) August 23, 2025
खबर को अपडेट की गई है, युवक की पहचान हो गई है :

