समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

तेज प्रताप के खुलासे के इंतजार में बदल गई तारीख; कहा था कल बताएंगे 5 जयचंदों के नाम

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव का अपने खिलाफ साजिश कर रहे पांच ‘जयचंदों’ के नाम का शुक्रवार को खुलासा करने का ऐलान फुस्स हो गया। परिवार, पार्टी और उनके फैंस का इंतजार घड़ी के साथ दिन से रात में बदल गया। लेकिन न उनका कोई ट्वीट आया और न ही कोई बयान। तेज प्रताप के मुंह खोलने और बोलने के इंतजार में तारीख भी बदल गई। पार्टी और परिवार से निकाले जा चुके तेज प्रताप यादव ने गुरुवार रात 10 बजकर 33 मिनट पर अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट से खलबली मचा दी थी।

IMG 20250626 WA0160

IMG 20250812 WA0052

तेज प्रताप ने आरोप लगाया था कि मेरे राजनीतिक जीवन को पांच ‘जयचंद’ परिवारों ने साजिश रचकर खत्म करने की कोशिश की है। कल (यानी शुक्रवार) मैं इन सभी पांच परिवार के लोगों का चेहरा और चरित्र दोनों जनता के सामने लाऊंगा। जयचंदों के षडयंत्र का पर्दाफाश करूंगा। लेकिन तेज प्रताप के खुलासे के इंतजार में तारीख बदल गई। 24 घंटे से ज्यादा समय बीत गया। लेकिन न तो सोशल मीडिया पर और न ही मीडिया को बुलाकर उन्होने कोई खुलासा किया।

IMG 20240904 WA0139

ऐसे में तेज प्रताप आखिर कहां गायब हो गए। शनिवार की अहले रात (खबर लिखे जाने तक) तेज प्रताप की इस मामले कोई प्रतिक्रिया भी नहीं आई है। मीडिया में तेज प्रताप के खुलासे को लेकर उत्सुकता भी थी। लेकिन अब लगता है कि इंतजार और लंबा हो गया है। तेज प्रताप ने खुद ये ऐलान किया था कि वो शुक्रवार को उनके खिलाफ षडयंत्र रचने वाले 5 ‘जयचंद’ परिवार के लोगों को बेनकाब करेंगे।

Dr Chandramani Rai 12x18 Sticker scaled

इससे पहले तेज प्रताप ने अनुष्का यादव के साथ उनकी फोटो और पोस्ट वायरल करने का खुलासा करते हुए बताया था, कि आखिर जयचंद कौन हैं। अनुष्का के भाई पर आकाश यादव पर आरोप लगाते हुए पोस्ट किया था, जिसमें लिखा था कि कुछ जयचंदों द्वारा हमारी फोटो वायरल कर देना, हमारी राजनीति को खत्म करने की साजिश है। लेकिन तुम जैसे टूटपूंजियों लोगों से हमारा राजनीतिक जीवन खत्म नहीं होगा। बल्कि हम और मजबूती से आगे बढ़ेंगे।

आपको बता दें पार्टी और परिवार से दूर चल रहे तेज प्रताप ने टीम तेज प्रताप बनाई है। हाल ही में पांच दलों के साथ गठबंधन भी किया है। जिसमें प्रदीप निषाद की विकास वंचित इंसान पार्टी भी शामिल है। विधानसभा चुनाव के लिए दो सीटों से प्रत्याशियों का ऐलान भी कर चुके हैं। खुद वैशाली की महुआ सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। और अब असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से गठबंधन की चर्चा है। तेज प्रताप कह चुके हैं, कि हम एआईएमआईएम के साथ मिलकर चुनाव लड़ने को तैयार हैं।

IMG 20250204 WA0010

IMG 20250821 WA0010

IMG 20250728 WA0000

IMG 20241218 WA0041

20201015 075150