समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

आकाश यादव ने फोटो वायरल कर बदनाम किया; तेज प्रताप ने अनुष्का के भाई को बताया जयचंद

IMG 20250626 WA0160

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) और लालू परिवार से निष्कासित बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप ने अपने सहयोगी रहे आकाश यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। तेज प्रताप यादव ने अनुष्का के भाई आकाश को भी ‘जयचंद’ कहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि आकाश यादव ने अन्य ‘जयचंदों’ के साथ मिलकर अनुष्का यादव के साथ उनके फोटो वायरल किए थे। तेज प्रताप ने उन पर फोटो वायरल करके बदनाम करने और राजनीति खत्म करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है।

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप ने सोमवार देर रात सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया। इसमें कहा कि इन जैसे लोगों की वजह से हमारा राजनीतिक जीवन खत्म नहीं होगा, बल्कि वह और मजबूती के साथ आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि कोई जयचंद कितनी भी बड़ी से बड़ी साजिश कर ले, लेकिन वो हमसे कभी जीत नहीं पाएगा। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में वह अपने संगठन के माध्यम से पूरे राज्य में संवाद करेंगे। उन्होंने चुनाव लड़ने की भी बात कही।

IMG 20250812 WA0052paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

तेज प्रताप की आकाश यादव को चुनौती

तेज प्रताप यादव ने एक इंटरव्यू का वीडियो भी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया है। इसमें उन्होंने आकाश यादव को चुनौती देते हुए कहा कि वह ज्यादा दिन कूद नहीं पाएंगे। उन्होंने कहा, “वो (आकाश) हमको क्या न्याय दिलाएंगे। कौन हमें बदनाम कर रहा है, यह वक्त बताएगा। उन्होंने हमें फंसाने का काम किया। हमारे पर कतरने की कोशिश की गई। इन लोगों के झांसे में हम पड़ने वाले नहीं हैं।” बता दें कि यह पहली बार है जब तेज प्रताप ने आकाश यादव पर सीधे तौर पर हमला बोला है।

Dr Chandramani Rai 12x18 Sticker scaled

अनुष्का संग फोटो आने के बाद तेज प्रताप को पार्टी-परिवार से हुए थे बेदखल

तेज प्रताप यादव ने मई 2025 में अपने फेसबुक अकाउंट पर अनुष्का यादव के साथ एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें दावा किया गया कि वे दोनों 12 साल से रिलेशनशिप में हैं। इसके कुछ देर बाद उन्होंने यह पोस्ट डिलीट कर दी थी। कुछ ही घंटों के भीतर तेज प्रताप और अनुष्का के अलग-अलग फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे। अगले दिन आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव ने अपने बड़े बेटे को पार्टी और परिवार से बेदखल कर दिया।

IMG 20240904 WA0139

आकाश यादव कौन हैं?

आकाश यादव तेज प्रताप के करीबी रह चुके हैं। वह छात्र राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष रहे थे। बाद में वे पशुपति पारस की राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (आरएलजेपी) की छात्र विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे। तेज प्रताप और अनुष्का यादव घटनाक्रम के बाद पारस ने आकाश को पार्टी से निकाल दिया था। जिस अनुष्का यादव के तेज प्रताप संग फोटो वायरल हुए थे, आकाश यादव उनके भाई हैं। इस वाकये के बाद वे सार्वजनिक रूप से तेज प्रताप के समर्थन में दिखे थे।

IMG 20250204 WA0010IMG 20241218 WA0041IMG 20250728 WA0000IMG 20230818 WA0018 02