‘AC कोच में कूलिंग नहीं’… पैसेंजर ने की शिकायत, पैनल खुला तो भरी मिली सैकड़ों शराब की बोतलें; देख रेल कर्मचारी भी हैरान

लखनऊ बरौनी एक्सप्रेस ट्रेन में एक कोच से लगातार एयर कंडीशनिंग की शिकायत सामने आ रही थी। लगातार एक ही बर्थ के पास से आ रही शिकायतों के बाद रेलवे के अधिकारियों ने जांच शुरू। जांच के दौरान अधिकारियों को कुछ ऐसा दिखा, जिससे वह पूरी तरीके से हैरान रह गए।
दरअसल, लगातार शिकायतों के बाद जब जांच की गई, तो एक एसी-2 टियर कोच के एसी डक्ट में सैकड़ों व्हिस्की की बोतलें छिपी हुई मिलीं। बर्थ 32 और 34 के ऊपर डक्ट का निरीक्षण कर रहे रेलवे तकनीशियनों को अखबार में लिपटी बोतलें मिलीं। इसके कारण एसी से ठंडी हवा अच्छी तरीके से बाहर नहीं आ पा रही थी।

वीडियो आया सामने
इस पूरे प्रकरण का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे, रेलवे के अधिकारी एसी डक्ट से कई व्हिस्की की बोतलें निकाल रहे हैं। बता दें कि अधिकारियों ने अवैध शराब को जब्त कर लिया है। इसके साथ ही पूरे कोच की गहन तलाशी भी ली गई।

वीडियो वायरल होने पर आया रेलवे का जवाब
जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर एक यूजर ने इस संबंध में एक शिकायत की थी। इसके जवाब में रेलवेसेवा लिखा कि आवश्यक कार्रवाई हेतु संबंधित अधिकारी @drm_sonpur को सूचित किया गया है। वहीं, इसके अगले पोस्ट में रेलवे की ओर से लिखा गया कि आपको सूचित किया जाता है कि इस घटना के संबंध में जीआरपी बस्ती ने आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अंतर्गत अपराध संख्या 34/2025 दर्ज किया है।

We regret the inconvenience caused to passengers. The illicit liquor was seized by appropriate concerned authorities and the issue of less cooling was resolved afterwards.
We are thankful for bringing the issue to our notice.— DRM SONPUR (@drm_sonpur) August 14, 2025



