सोमवार, मार्च 16, 2026
Latest:

समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर में NH-28 पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर और नाला निर्माण की गुणवत्ता पर भाजपा नेता ने उठाये सवाल

समस्तीपुर/उजियारपुर : प्रखंड के सातनपुर स्थित एनएच-28 पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर और उससे सटे नाले की गुणवत्ता को लेकर भाजपा नेता रूमान अहमद साबरी ने नाराजगी जताई है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता साबरी ने एनएचएआई को कार्य में अनियमितता की शिकायत की है। उन्होंने आरोप लगाया कि करोड़ों की लागत से हो रहा निर्माण कार्य बेहद खराब गुणवत्ता का है। उन्होंने बताया कि नाले का ढक्कन अभी बनते ही दरकने लगा है, जिससे भविष्य में बड़ी दुर्घटना की आशंका है।

भाजपा नेता ने बताया कि संवेदक से बात करने पर उन्होंने अगले 15 वर्षों तक मेंटेनेंस की जिम्मेदारी लेने की बात कही, लेकिन इस जवाब से वह संतुष्ट नहीं हुए। उन्होंने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी एवं एनएचएआई चेयरमैन को ईमेल के माध्यम से शिकायत पत्र और संबंधित फोटो भेजकर मामले की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150