समस्तीपुर महिला थानाध्यक्ष और उसके ड्राइवर को निगरानी ने 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार, मामला रफा-दफा करने को मांगे थे घूस

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े
समस्तीपुर : समस्तीपुर में निगरानी विभाग की टीम ने बड़ी कार्यवाही करते हुए महिला थानाध्यक्ष पुतुल कुमारी को 20 हजार रुपये घूस लेने के आरोप में रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। टीम ने महिला थाना में छापेमारी की और थानाध्यक्ष पुतुल कुमारी और उसके चालक गुड्डू कुमार को भी गिरफ्तार किया। डीएसपी राजेश कुमार ने बताया कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छतौना गांव निवासी राजीव रंजन ने निगरानी थाना को शिकायत किया था कि उनके गांव की एक महिला द्वारा महिला थाना में एक आवेदन दिया गया था।
समस्तीपुर महिला थाना की थानाध्यक्ष को निगरानी विभाग की टीम ने घूस लेते रंगेहाथ पकड़ा, ड्राइवर के जरिये 20 हजार रिश्वत ले रही थी#Samastipur @Samastipur_Pol pic.twitter.com/mJkmi43Uub
— Samastipur Town (@samastipurtown) July 19, 2025
इसके बाद थानाध्यक्ष ने राजीव रंजन को नोटिस भेजकर थाने बुलाया और मामले को रफा-दफा करने के लिए 40 हजार रुपये की मांग की गई, हालांकि मामला 20 हजार रुपये में तय हो गया। घटना को लेकर पहले कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी, लेकिन राजीव रंजन ने 10 जुलाई को निगरानी विभाग में लिखित शिकायत दर्ज कराई। जांच में मामला सत्य पाया गया, जिसके बाद विजिलेंस टीम ने कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी और उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया।

पीड़ित राजीव रंजन ने बताया कि उनके गांव की पूजा कुमारी नामक महिला उन्हें लगातार परेशान करती थी। इस कारण उन्होंने मुफस्सिल थाना में एक आवेदन दिया था। महिला थानाध्यक्ष ने उन्हें 1 जुलाई को नोटिस देकर बुलाया, लेकिन वह पत्र उन्हें 7 जुलाई को मिला। जब वह 8 जुलाई को थाने पहुंचे, तो उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। मामले को रफा-दफा करने के लिए 40 हजार रुपया की मांग की गई, लेकिन बाद में मामला 20 हजार पर रफा दफा किया गया। वहीं शनिवार को निगरानी की टीम ने राजीव रंजन के साथ महिला थाना पहुंच पहले से तय राशि 20 हजार देते हुए गिरफ्तार कर लिया।
महिला थानाध्यक्ष को गिरफ्तार कर ले जाती निगरानी की टीम :
निगरानी DSP ने क्या कुछ कहा देखें वीडियो :
शिकायतकर्ता ने क्या कुछ कहा देखें वीडियो :






