समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

रिश्वतखोरी मामले में CBI की बड़ी रेड, पटना में IRS अधिकारी को किया गिरफ्तार; हैदराबाद की कंपनी से मांगी थी 3 लाख की घूस

IMG 20250626 WA0160

भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के मामले में CBI ने पटना में बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार को इंडियन रेवेन्यू सर्विस (IRS) के एक अधिकारी आदित्य सौरभ को गिरफ्तार किया है।

इस कार्रवाई को CBI की टीम ने पटना में इनकम टैक्स ऑफिस के पास में ही अंजाम दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार IRS अधिकारी आदित्य सौरभ की पोस्टिंग इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में असिस्टेंट कमिश्नर के पोस्ट पर थी। ये 2021 बैच के अधिकारी हैं।

IMG 20250515 WA0048paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

हैदराबाद की कंपनी से मांगी थी रिश्वत

सूत्रों के अनुसार हैदराबाद की एक कंपनी से इस अधिकारी ने तीन लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। इसमें मंगलवार को 2 लाख रुपए हाईकोर्ट के पीछे वाली गली में लिए भी गए थे।

Dr Chandramani Rai 12x18 Sticker scaled

इस मामले की जानकारी मिलने के बाद ही CBI की टीम हरकत में आई। रिश्वत लिए जाने के इस मामले में सबसे पहले इनकम टैक्स के ही इंस्पेक्टर मनीष कुमार पंकज और मल्टी टास्किंग स्टाफ शुभम राज को पकड़ा था। इन दोनों से किए गए पूछताछ में IRS अधिकारी का नाम सामने आया।

IMG 20240904 WA0139

दो लोगों को पहले कर चुकी है गिरफ्तार

इसके बाद ही कार्रवाई करते हुए आज IRS अधिकारी को पकड़ा गया है। शुरुआती पूछताछ के बाद अब इन तीनों को CBI की टीम कोर्ट में पेश करेगी और वहां से आदेश मिलते ही ज्यूडिशियल कस्टडी के तहत जेल भेज देगी। हालांकि, इस मामले में अभी आधिकारिक तौर पर जानकारी आनी बाकी है।

IMG 20250204 WA0010IMG 20241218 WA0041IMG 20250404 WA0105 1IMG 20230818 WA0018 02