समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

परिवहन विभाग ने दे दी राहत! Pollution फेल होने पर अब नहीं कटेगा 10 हजार का चालान, कम हो गया जुर्माना

IMG 20250626 WA0160

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : बिना प्रदूषण प्रमाण पत्र के गाड़ी चलाना पहले जितना महंगा नहीं पड़ेगा। परिवहन विभाग ने वाहन चालकों को बड़ी राहत देते हुए इस जुर्माने में भारी कटौती की है। पहले सभी प्रकार के वाहनों चाहे वह दोपहिया हो या मालवाहक पर बिना प्रदूषण प्रमाण पत्र के सीधा 10,000 रुपये का चालान काटा जा रहा था। लेकिन, अब वाहन की श्रेणी के अनुसार यह जुर्माना घटाकर 1,000 से 5,000 रुपये के बीच कर दिया गया है।

परिवहन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, अप्रैल और मई माह में कुल 1.35 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया है। इसमें ड्राइविंग लाइसेंस नहीं होने, बिना हेलमेट गाड़ी चलाने, ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन और प्रदूषण प्रमाण पत्र की अनुपस्थिति जैसे मामलों में चालान काटे गए हैं।

IMG 20250515 WA0048

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

अप्रैल महीने में कुल 65 लाख 28 हजार 836 रुपये का जुर्माना वसूला गया, जबकि मई में यह आंकड़ा बढ़कर 70 लाख 20 हजार 417 रुपये तक पहुंच गया। जून माह का आंकड़ा अभी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो पाया है। परिवहन विभाग ने वाहन मालिकों को राहत देते हुए प्रदूषण प्रमाण पत्र के मामले में ई-चालान जमा करने के लिए 7 दिनों की मोहलत भी दी है।

इस अवधि में यदि वाहन मालिक प्रमाण पत्र अद्यतन करा लेते हैं, तो दोबारा चालान से बचा जा सकता है। अब नए नियमों के तहत वाहन मालिकों को आटोमैटिक ई-चालान की सुविधा से पहले ही सूचित किया जाएगा और 7 दिनों के भीतर प्रमाण पत्र अपडेट न कराने पर दोबारा ई-चालान कट सकता है, जिससे जुर्माने की राशि लगातार बढ़ती जाती है।

IMG 20240904 WA0139

जिला परिवहन पदाधिकारी विवेक चंद्र पटेल ने बताया कि नए प्रविधानों को सख्ती से लागू कराने के लिए परिवहन विभाग ने जांच टीमों का गठन किया है। यह शहर के अलग-अलग हिस्सों में वाहनों का प्रदूषण प्रमाण पत्र चेक करेंगी और नियमों के उल्लंघन पर उसी श्रेणी के अनुसार चालान करेगी। उन्होंने वाहन मालिकों और चालकों से समय रहते प्रदूषण प्रमाण पत्र अपडेट कराने की अपील की। केंद्रीय मोटर वाहन नियमावली के अनुसार, सभी वाहनों के लिए वैध प्रदूषण प्रमाण पत्र रखना अनिवार्य है।

Dr Chandramani Rai 12x18 Sticker scaled

IMG 20250204 WA0010

IMG 20241218 WA0041

IMG 20250404 WA0105 1

IMG 20230818 WA0018 02

20201015 075150