सांसद का लापता पुत्र ससकुशल बरामद, समस्तीपुर में भी मिला था लोकेशन, कल्याणपुर के एक ढाबे पर खाया था खाना

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े
समस्तीपुर : दरभंगा के सिमरी थाना क्षेत्र के शोभन से बीजेपी सांसद का पुत्र गायब होने के 32 घंटे बाद सकुशल बरामद कर लिया गया है। स्थानीय लोगों की सूचना पर सांसद स्वयं वहां पहुंचकर विभूति यादव को अपने साथ लेकर घर वापस आए। सांसद अशोक कुमार यादव ने बताया कि मेरा बेटा विभूति कुमार यादव कमजोर लग रहा है और पूरे शरीर में मच्छर काटे हुआ है, शायद कल से अब तक वह खाना भी नहीं खाया है। संसद ने बेटे के मिलने पर खुशी का इजहार करते हुए सभी लोगों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है।
दरभंगा सदर एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि ग्रामीण की सूचना पर पुलिस कर्मी ने शोभन के समीप से सांसद पुत्र को बिलकुल सुरक्षित हालत में बरामद कर लिया है। उन्होंने बताया कि विभूति प्रबुद्ध छात्र हैं और जिंदल ग्लोबल लॉ स्कूल के छात्र हैं। वह खुद घर से निकल गए थे। किस परिस्थिति में निकल गए थे और कहां गए थे, यह बताने में अभी वे समर्थ नहीं है।

इधर समस्तीपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सांसद का गायब पुत्र समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में भी आया था। जहां उसने एक ढाबे पर खाना भी खाया फिर पैदल दरभंगा जिले की तरफ बढ़ गया। उसकी तलाश में सोमवार को दरभंगा पुलिस भी समस्तीपुर पहुंच सीसीटीवी कैमरे की जांच की थी। इधर सांसद पुत्र के बरामदगी को लेकर पुलिस ने राहत की सांस ली है।






